विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 02:29 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 03:20 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 'अब रोजगार भी स्वरोजगार भी' कार्यक्रम में स्टार्टअप यात्रा का शुभारंभ किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

लखनऊ (जेएनएन)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में यूपी स्टार्ट-अप यात्रा शुरू की। दस अक्टूबर को लखनऊ में समाप्त होने वाली इस यात्रा के तहत प्रदेश के 40 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। यात्रा केंद्र सरकार की स्टार्ट अप योजना के तहत शुरू की गई है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के युवाओं के रोजगार देने और प्रदेश को आगे बढ़ाने वाली स्टार्टअप यात्रा का शुभारंभ किया। इस यात्रा में प्रदेश के 350 कॉलेजों के 40 हजार युवाओं को स्टार्ट अप के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। यह यात्रा दस अक्टूबर को लखनऊ में खत्म होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ के साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 'अब रोजगार भी स्वरोजगार भी' कार्यक्रम में स्टार्टअप यात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्टार्टअप इंडिया कार्यक्रम को लेकर उत्तर प्रदेश की स्टार्टअप यात्रा के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का प्रयास युवाओं की टीम स्प्रिट को आगे लाने का है।

यह भी पढ़ें: यूपी भाजपा का संकट खत्म, विधानपरिषद की पांचवी सीट के लिये भी उप चुनाव

हम सभी जानते हैं कि हरेक के अंदर अलग-अलग गुण होते हैं। जैसे क्रिकेट के खेल में अगर सभी बल्लेबाजी करने लगेंगे तो फिर टीम कैसे जीत पाएगी। टीम को जीत दिलाने के लिए गेंदबाज भी जरूरी होता है। हमारे अंदर टीम स्प्रिट के साथ आगे बढऩे का भाव होना चाहिए। स्टार्टअप में भी हमको यही भावना चाहिए। हमको भरोसा है कि टीम को सफलता मिलेगी। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक हजार करोड़ का कार्पस फंड बनाकर काम कर रही है। सरकार सिडबी के साथ मिलकर स्टार्टअप में काम करने वाले युवाओं को 15 हजार रुपए महीने की मदद करेगी। योजना की शुरुआत 15 सितंबर से हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, सोराज सिंह अब कृषि निदेशक