Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM Yogi Adityanath: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ग्रेटर नोएडा इंडिया एक्सपो मार्ट में किया वॉटर वीक का उद्घाटन

    CM Yogi Adityanath in India Expo Mart राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो मार्ट में वॉटर वीक उद्घाटन करेंगी। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में 12.30 बजे ग्रेटर नोएडा में 1600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

    By Dharmendra PandeyEdited By: Updated: Tue, 01 Nov 2022 10:44 AM (IST)
    Hero Image
    India Expo Mart Greater Noida President And CM

    लखनऊ, जेएनएन। CM Yogi Adityanath in India Expo Mart: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) सोमवार से जारी अपने दौरे में मंगलवार को ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में चल रहे इंडिया एक्सपो मार्ट (India Expo Mart) में वाटर वीक (Water Week) के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) की अगवानी तथा स्वागत किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) भी मौजूद थीं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ इंडिया एक्सपो मार्ट का अवलोकन भी किया।

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज ग्रेटर नोएडा का दौरा है। इस दौरान सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वहां पर मौजूद थे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंडिया एक्सपो मार्ट में वॉटर वीक उद्घाटन किया। इस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल थे।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दिन में 12.30 बजे ग्रेटर नोएडा में 1600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ यहां पर गंगा जल परियोजना सहित कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय, सेक्टर-4 के नॉलेज पार्क में मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास प्राधिकरणों की 1600 करोड़ लागत की गंगाजल परियोजना के साथ ही जनहित की कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद उनका यहां पर एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के हैलीपैड से हिंडन एयरपोर्ट, गाजियाबाद पहुंचकर करीब ढाई बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ दिन में करीब तीन बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट लखनऊ पहुंचेंगे।