Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    UP News: शोपियां में आतंकी हमले में मारे गए कन्‍नौज के श्रम‍िकों को सीएम योगी ने की पांच लाख मदद की घोषणा

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Wed, 19 Oct 2022 11:08 AM (IST)

    जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले में जान गंवाने वाले कन्‍नौज के दो मजदूरों के स्‍वजनों को मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पांच लाख रुपये की आर्थ‍िक मदद प्रदान करने की घोषणा की है। दोनों की एक ग्रेनेड अटैक में जान चली गई थी।

    Hero Image
    मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने पांच लाख रुपये की सहायता राश‍ि की घोषणा की

    लखनऊ, जेएनएन। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकी हमले (Terror Attack) में मारे गये कन्नौज निवासी मनीष एवं रामसागर के स्वजनों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

    सेब के बागान में करते थे काम

    बता दें क‍ि कश्मीर में आतंकी हमले (Terror Attack) में मारे गए लोगों में दो मजदूर कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव दन्नापुरवा निवासी 50 साल के राम सागर और 30 साल के मुनेश कुमार भी थे। सितंबर माह में ठेकेदार पिंटू के साथ कश्मीर के शोपियां में बागान में पेटी में सेब भराई के काम के लिए सितंबर माह में गांव से 30 लोग गए थे। इसमें 23 लोग वापस आ गए थे, जबकि मजदूरी का हिसाब न होने के कारण सात लोग वहीं रुक गए थे। इनमें रामसागर और मुनेश भी थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ग्रेनेड से हमले में गई दोनों की जान

    दोनों पर आतंकियों (Terrorist Attack) ने ग्रेनेड से हमला किया था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। रामसागर की एक बेटी और दो बेटा है। बेटी की शादी हो गई है, वहीं मुनेश का परिवार बेहद गरीब है। पति-पत्नी मजदूरी करके घर चलाते हैं। रोजगार न मिलने के कारण मनीष कश्मीर चला गया था।

    मंत्री असीम अरुण स्‍वजनों से की थी बात

    कश्मीर के शोपियां में कन्नौज के दो मजदूरों की हत्या पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने शोक जताया था। कन्‍नौज सदर विधायक व मंत्री असीम अरुण ने शोक संतप्त परिवार को फोन कर ढांढस भी बंधाया था। विधायक ने शोपियां की पुलिस अधीक्षक तनुश्री से बात कर शवों को जल्द कन्‍नौज भिजवाने का अनुरोध भी क‍िया। एसपी शोपियां ने फोन पर बताया था कि घटना के आरोपी एक आतंकी को पुलिस ने सर्च आपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया था।