विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुन्ना भाई MBBS' जैसी थी सपा राज की भर्ती व्यवस्था, अब 9.70 लाख नियुक्तियां: CM योगी

Published: Fri, 27 Nov 2026 12:16 PM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए और अगले सप्ताह 50 हजार और बांटने की घोषणा की। उन्होंने सपा सरकार पर नियुक्ति प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि अब तक 9.70 लाख नियुक्ति पत्र बांटे जा चुके हैं।

HighLights

  1. योगी ने 1594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए लखनऊ में।

  2. अगले सप्ताह 50 हजार और नियुक्ति पत्र बांटने की घोषणा।

  3. सपा शासनकाल में नियुक्ति प्रक्रिया पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आंतरिक लेखा एवं लेखा परीक्षक निदेशालय के लिए चयनित 1594 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह और 50 हजार नियक्ति पत्र बांटेंगे। अभी तक 9.70 लाख नियुक्ति पत्र का वितरण सरकार कर चुकी है।

उन्होंने कहा कि 2017 से पहले यदि नियुक्ति होती तो आप में से एक भी युवा को नियुक्ति पत्र नहीं मिलता। तब मेहनत की कीमत नहीं थी। उन्होंने कहा कि सैफई सिंडीकेट नियुक्ति पत्र वितरण की गति नहीं गिन पाएगा।

बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव से पूछा कि कहां देंगे 30 लाख को नियुक्ति पत्र। जब सरकार में थे तो क्या कर दिया। तब नियुक्ति में मुन्ना भाई एमबीबीएस की तरह काम होता था। आवेदन कोई करता था नियुक्ति किसी और की होती थी। तब प्रदेश के युवा कट्टा और बम बनाते थे। अब प्रदेश के युवा दुनिया की सबसे अच्छी राइफल और ब्रम्होस मिसाइल बना रहे हैं। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि चार वर्ष में यूपी देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य होगा।

यह भी पढ़ें- कैफुलवरा अंसारी फिर बने उर्दू अकादमी के चेयरमैन, बोले- संस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है लक्ष्य

यह भी पढ़ें- मायावती ने अखिलेश के घोषणापत्र को बताया 'छलावा', बोलीं- PDA की तरह ही सब हवाहवाई... सावधान रहें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।