विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मायावती ने अखिलेश के घोषणापत्र को बताया 'छलावा', बोलीं- PDA की तरह ही सब हवाहवाई... सावधान रहें

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:44 AM (IST)

बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के 'जन-मन मैनिफेस्टो' को 'छलावा' और 'हवाहवाई' करार दिया।   

मायावती और अखिलेश यादव की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

मायावती और अखिलेश यादव की फाइल फोटो। (तस्वीर- जागरण आर्काइव)

HighLights

  1. मायावती ने सपा के मैनिफेस्टो को 'छलावा' बताया।

  2. सपा पर गरीबों, दलितों के हितों के खिलाफ होने का आरोप।

  3. जातिवादी द्वेष और दंगा-युक्त प्रदेश बनाने का आरोप।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी के मैनिफैस्टो को छलावा बताया। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की।

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- यूपी में समाजवादी पार्टी द्वारा ’जन-मन का मेनिफेस्टो’ के नाम से जारी किया गया इनका यह ’प्रण-पत्र’ इनके कथित पीडीए की तरह ही कोरा हवाहवाई तथा ’थोथा चना बाजे घना’ की कहावत को ही चरितार्थ करने वाला ज़्यादा है।

उन्होंने आगे लिखा- वैसे भी इस पार्टी का स्वभाव जग जा़हिर तौर पर ग़रीबों, दलितों, पिछड़ों व मुस्लिमों आदि के वास्तविक हित, कल्याण, उनका मान-सम्मान व सुरक्षा आदि के विरुद्ध अधिकतर संकीर्ण व जातिवादी तथा धन्नासेठ-समर्थक भी रहा है, जिसका एक ताज़ा उदाहरण यूपी से राज्यसभा हेतु हाल ही में हुये द्विवार्षिक चुनाव में पीडीए को प्रश्रय देने के बजाय बड़े धन्नासेठ को प्राथमिकता देना है। ऐसी नीतियों एवं कार्यकलापों से प्रदेश की अपार ग़रीबी, बेरोजगारी, पिछड़ापन व पलायन आदि की गंभीर समस्या क्या कभी दूर हो पायेगी। कभी नहीं।

'सपा के दामन पर भी ख़ासकर एससी, एसटी व ओबीसी आरक्षण विरोधी रवैया तथा यूपी को जातिवादी द्वेष व दंगा-युक्त प्रदेश बनाने सहित जनहित व जनकल्याण के अहम् मुद्दों पर लगे धब्बों को जनता भला कैसे भुला पायेगी? कुल मिलाकर, सपा की बातें, वादे, दावे व घोषणायें आदि चुनावी छल व छलावा हैं, लोग ज़रूर सावधान रहें।'


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।