विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान की हुंकार: उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:39 PM (GMT+05:30)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लखनऊ में घोषणा की कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। फाइल फोटो

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान। फाइल फोटो

HighLights

  1. लोजपा (रामविलास) सभी 403 यूपी सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

  2. चिराग पासवान ने सपा और कांग्रेस पर दलितों को साधा।

  3. एनडीए गठबंधन पर फैसला उचित समय पर लिया जाएगा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फार्मूले में 'डी' यानी दलित को 'दमदार' बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने लखनऊ में पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि दलितों को दमदार बनाने और उन्हें राजनीतिक ताकत व नेतृत्व देने का काम उनके पिता रामविलास पासवान जैसे नेताओं ने किया है। सपा और कांग्रेस ने तो अनुसूचित जाति वर्ग को हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया और उसे हाशिये पर रखने का काम किया है।

मंगलवार को लखनऊ पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि दलितों को केवल राजनीतिक नारों से दमदार नहीं बनाया जा सकता। इसके लिए उन्हें अधिकार, सम्मान और नेतृत्व के अवसर देने होते हैं। उनके पिता रामविलास पासवान ने अपने राजनीतिक जीवन में इसी विचारधारा को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कांग्रेस पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और उन्हें चुनाव हराने का आरोप लगाते हुए कहा कि आज संविधान की प्रति लेकर चलने वाली कांग्रेस का इतिहास भी देखना चाहिए। ऐसे में सपा का उसके साथ गठबंधन करना सवाल खड़े करता है।

403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के विकल्प खुले

चिराग पासवान ने कहा कि उनकी पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में संगठन विस्तार कर रही है। सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी के विकल्प खुले हैं। एनडीए के साथ गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव में समय है। गठबंधन को लेकर फैसला उचित समय पर लिया जाएगा। फिलहाल पार्टी की प्राथमिकता प्रदेश में अपना जनाधार मजबूत करना है।

यह भी पढ़ें- 'विपक्ष में सरकार गिराने की ताकत नहीं...', बिहार की सियासी अटकलों पर चिराग पासवान ने लगाया विराम

यह भी पढ़ें- चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला: संविधान और आंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप, परिसीमन पर भी घेरा

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।