विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चिराग पासवान का राहुल गांधी पर हमला: संविधान और आंबेडकर के अपमान का लगाया आरोप, परिसीमन पर भी घेरा

Published: Sat, 14 Nov 2026 01:46 AM (IST)

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने राहुल गांधी पर संविधान और बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

चिराग पासवान और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

चिराग पासवान और राहुल गांधी। (फाइल फोटो)

राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर संविधान और बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया है। साथ ही परिसीमन विधेयक पर कहा कि इसका उद्देश्य लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी एक तिहाई करना है।

शुक्रवार को पटना में पत्रकारों से बातचीत में चिराग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद संविधान की प्रति के सामने नमन कर उसके प्रति सम्मान प्रकट किया था।

दूसरी ओर राहुल गांधी संविधान की प्रति जेब में लेकर घूमते हैं और मौका मिलने पर उसे निकालकर दिखाते हैं। चिराग ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनके परिवार और कांग्रेस ने कभी संविधान तथा उसके रचयिता आंबेडकर का सम्मान नहीं किया।

आंबेडकर जब चुनाव लड़ रहे थे, तब कांग्रेस ने उन्हें हराने की साजिश की थी। उनके पिता रामविलास पासवान के प्रयास से 1989 में संसद परिसर में आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी।

परिसीमन विधेयक पर चिराग ने कहा कि इसका उद्देश्य लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी एक तिहाई करना है। इसके लिए सभी राज्यों में लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव है, ताकि कम जनसंख्या वृद्धि वाले राज्यों के साथ भेदभाव न हो।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के कई सांसद इस प्रस्ताव से सहमत हैं, लेकिन पार्टी नेतृत्व चर्चा के लिए तैयार नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'विपक्ष में सरकार गिराने की ताकत नहीं...', बिहार की सियासी अटकलों पर चिराग पासवान ने लगाया विराम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।