'विपक्ष में सरकार गिराने की ताकत नहीं...', बिहार की सियासी अटकलों पर चिराग पासवान ने लगाया विराम
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए मजबूती से एकजुट है और विपक्ष के पास सरकार को अस्थिर करने ...और पढ़ें

'विपक्ष में सरकार गिराने की ताकत नहीं...', बिहार की सियासी अटकलों पर चिराग पासवान ने लगाया विराम
HighLights
चिराग पासवान ने एनडीए की एकजुटता पर जोर दिया।
विपक्ष के पास सरकार अस्थिर करने का संख्या बल नहीं।
बिहार में एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध।
राज्य ब्यूरो, पटना। केंद्रीय मंत्री और लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने कहा है कि एनडीए (NDA) मजबूती के साथ एकजुट है।
उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास इतना संख्या बल नहीं है कि वह अपने दम पर सरकार को अस्थिर कर सके या सरकार बनाने की स्थिति में आ सके।
उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने एनडीए को स्पष्ट जनादेश देकर सत्ता की जिम्मेदारी सौंपी है। जनता के इस फैसले का सम्मान करते हुए एनडीए सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।
चिराग पासवान गुरुवार को पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने विपक्ष की ओर से सरकार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर कहा कि विपक्ष के पास न तो पर्याप्त संख्या है और न ही राजनीतिक ताकत कि वह सरकार को चुनौती दे सके। एनडीए के सभी घटक दल एकजुट हैं और सरकार मजबूती से अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
जदयू-भाजपा के भविष्य में अलग होने की चर्चा आधारहीन : श्रवण
वहीं, दो दिन पहले जदयू के वरिष्ठ नेता, ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि जदयू-भाजपा के भविष्य में अलग होने की चर्चा आधारहीन है। बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। पत्रकारों से बातचीत के क्रम में उन्होंने यह बात कही।
श्रवण ने कहा कि विधान परिषद चुनाव के परिणाम पर पिछले दिनों जदयू के स्तर पर समीक्षा बैठक हुई थी। उक्त बैठक में कुछ बातें जरूर आयीं थी। जदयू का नेतृत्व इस बारे में निर्णय लेगा। चुनाव में कहां गड़बड़ी हुई टूट गए भरोसे को कैसे ठीक कर सकते हैं, उस पर निर्णय लिया जाएगा।