विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी ने बताया मोदी-नीतीश की जीत का 'सीक्रेट फॉर्मूला', पटना में विपक्ष पर बरसे

Published: Thu, 12 Nov 2026 01:07 PM (IST)

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता 'नया सपना' दिखाने वालों को पहचानती ...और पढ़ें

सीएम सम्राट चौधरी

सीएम सम्राट चौधरी

HighLights

  1. विपक्ष को 'नया सपना' दिखाने पर सीएम ने घेरा।

  2. मोदी-नीतीश की जीत का फार्मूला गरीबों का काम।

  3. ज्ञान भवन में राशन कार्ड, PDS लाइसेंस बांटे।

जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि जनता को 'नया सपना' दिखाकर वोट झटकने की चाहत रखने वाले मुगालते में हैं। मतदाता सब समझते हैं। जो लोग केवल 'नया सपना' दिखाते हैं, जनता उन्हें मंच से उतारना भी बखूबी जानती है। सीएम गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर उन्होंने नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड और नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए लाइसेंस का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक सफलताओं का जिक्र करते हुए उनकी जीत का फार्मूला साझा किया। 

बिहार की जनता बहुत जागरूक

उन्होंने कहा, "लोग अक्सर पूछते हैं कि मोदी और नीतीश के जीतने का फार्मूला क्या है? इसका बड़ा ही सीधा सा जवाब है- जो गरीबों के लिए काम करेगा, गरीब उसी को अपना वोट देगा।" 

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष सोचता है कि वह नए सपने दिखाकर वोट ले लेगा, लेकिन बिहार की जनता बहुत जागरूक है। नेताओं को धरातल पर रहने की नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हम नेताओं को यह गलतफहमी कतई नहीं पालनी चाहिए कि हम जनता से ज्यादा होशियार हैं। 

लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक

असलियत में हम होशियार नहीं, बल्कि केवल जनता के प्रतिनिधि और उसके प्रतिबिंब मात्र हैं। लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। यह उसका ही अधिकार है कि वह जिसे चाहती है उसे सत्ता में।बैठाती है और जिसे चाहती है, उसे मंच से उतार भी देती है।

यह भी पढ़ें- राशन दुकान की लाइन से मुक्ति, बिहार में 75+ उम्र के बुजुर्गों के घर पहुंचेगा अनाज; 30 दिन में बनेगा नया कार्ड


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।