छठ महापर्व: आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे व्रती, सीएम योगी भी होंगे शामिल
लखनऊ में लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी ...और पढ़ें

फाइल फोटो।
HighLights
अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लक्ष्मण मेला स्थल पर देंगे अर्घ्य।
खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। लोक आस्था का महापर्व छठ रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन व्रती महिलाएं शाम को गोमती नदी, तालाबों और अस्थायी घाटों पर पानी में खड़े होकर भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी आयु और आरोग्य की कामना करेंगी। सोमवार सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण होगी।
गोमती तट स्थित लक्ष्मण मेला मैदान में अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की ओर से 43 वर्षों से छठ महापर्व का आयोजन किया जा रहा है।
घाटों पर उमड़ेगी आस्था, लक्ष्मण मेला स्थल के छठ घाट पर मुख्यमंत्री देंगे अर्घ्य
राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि रविवार को घाट पर शाम चार बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी कार्यक्रम की अध्यक्षता मैं होने वाले आयोजन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक समेत कई मंत्री व विधायक शामिल होंगे।
लोक गायिका पद्मश्री मालिनी अवस्थी सहित करीब 100 कलाकार छठ गीतों का गुलदस्ता पेश करेंगे। दोपहर दो बजे से सोमवार सुबह आठ बजे तक घाट पर मुख्य आयोजन होंगे।
गुड़ की खीर सेवन के साथ निर्जला महाव्रत शुरू
छठ महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने न केवल दिनभर पारंपरिक प्रसाद बनाया बल्कि पूजन सामग्री की साफ सफाई कर तैयारी पूरी की। दिनभर व्रत रखने के साथ देर शाम गुड़ और चावल की बनी खीर का सेवन कर खरना विधान को पूरा किया। कानपुर रोड एलडीए कालोनी की सुनीता राय ने बताया कि मिट्टी के चूल्हे में प्रमुख प्रसाद ठीक हुआ को बनाया गया इसके अलावा देर शाम अच्छा और चावल की खीर का सेवन कर वर्ष शुरू किया गया यह व्रत सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ थी समाप्त होगा।
खरना के साथ ही 36 घंटे का महाव्रत शुरू
मानस नगर की काजल सिंह ने बताया कि जब तक सभी को प्रसाद का वितरण नहीं कर दिया जाएगा तब तक व्रत का पारण नहीं किया जाता। महिलाएं पारंपरिक गीतों को गाते हुए घाट तक जाती हैं। पति या बेटा सिर पर टोकरी में पूजन सामग्री के साथ घाट पर जाते हैं।गीत गाते हुए घर तक वापस आती हैं। रंजना सिंह ने बताया की बुजुर्ग महिलाएं जब व्रत नहीं कर पाती तो अपने बहू को व्रत देती हैं इसका विधान भी घाट पर ही होता है। कुछ लोग रात भर घाट पर ही रहते हैं सुबह अर्घ्य देने के बाद ही घर वापस आते हैं।
घाटों से मोहल्लों तक बिखरी छठ की रौनक
झूलेलाल वाटिका, मनकामेश्वर मंदिर उपवन और खदरा स्थित शिव मंदिर घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। महानगर स्थित 35वीं वाहिनी पीएसी के तालाब, कुड़ियाघाट, पक्का पुल, सांझिया घाट और आलमबाग की छोटी-बड़ी नहरों के आसपास भी पूजा होगी। मोहल्लों में परिवार और समितियां सामूहिक रूप से वेदियां सजाकर सूर्य की आराधना करेंगी। कृष्णा नगर के सहसों वीर मंदिर, मानस नगर के संकट मोचन हनुमान मंदिर परिसर, कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी के शनि मंदिर परिसर के अलावा गोमती नगर ससमेत कई इलाकों में पूजन होगा। इकाना स्टेडियम के पास गोमती घाट पर मिथिला समाज की ओर से आयोजन होगा।
बाजारों में छठ के प्रसाद और पूजन सामग्री की खरीदारी
छठ पूजा को लेकर शहर के बाजारों में भी लोग खरीदारी करते नजर आए । अमीनाबाद, चौक, आलमबाग, निशातगंज और इंदिरानगर के भूतनाथ बाजार में पूजन सामग्री, फल और बांस से बने सूप-दउरे की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रही । नारियल, गन्ना, केला, सेब, संतरा, सिंघाड़ा, शकरकंद, हल्दी, अदरक और मौसमी फलों की की लोगों ने अपने हैसियत के अनुसार खरीदारी की । बांस के सूप, दउरा और मिट्टी के दीपक की खरीदारी की गई।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।