विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Bihar Weather Today: छठ महापर्व पर मौसम देगा साथ या बादल बनेंगे बाधा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Published: Sun, 15 Nov 2026 07:25 AM (GMT+05:30)

छठ महापर्व के दौरान बिहार का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा, सुबह में धुंध और बादलों की आवाजाही रहेगी।

बिहार का मौसम। (AI Generated Image)

बिहार का मौसम। (AI Generated Image)

HighLights

  1. छठ महापर्व के दौरान बिहार में मौसम रहेगा शुष्क और सामान्य।

  2. सुबह के समय धुंध और बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

  3. तीन दिन बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की संभावना।

जागरण संवाददाता, पटना। लोक आस्था का महापर्व छठ के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क और सामान्य बना रहेगा। अगले दो से तीन दिनों के दौरान सुबह के समय धुंध और बादलों की आवाजाही बने होने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार सूर्योपासना करने वाले श्रद्धालु निर्बाध रूप से पूजा अर्चना कर सकेंगे। तीन दिनों बाद न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री की गिरावट की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान प्रदेश के मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। तापमान में उतार-चढ़ाव के साथ ठंड में थोड़ी वृद्धि के आसार है।

शनिवार को पटना सहित 12 जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस एवं 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद का सर्वाधिक तापमान दर्ज किया गया।

शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध का प्रभाव बने होने के साथ बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना रहा।

प्रमुख शहरों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 28.9 और न्यूनतम 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गया का अधिकतम तापमान 28.0 और न्यूनतम 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, भागलपुर का अधिकतम तापमान 28.2 और न्यूनतम 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मुजफ्फरपुर का अधिकतम तापमान 27.2 और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- बिहार की राजधानी पटना समेत दूसरे जिलों के मौसम का हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।