'जन्म से आती हैं ईश्वरीय शक्तियां....' बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के विवादित मुद्दे पर बोले चंपत राय
जागरण ऑनलाइन डेस्क नई दिल्ली बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस ज्वलंत विषय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ ईश्वरीय शक्तियां जन्म से आती हैं।

जागरण ऑनलाइन डेस्क, नई दिल्ली: बागेश्वर धाम के महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा के केंद्र में बने हुए हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने इस ज्वलंत विषय पर टिप्पणी करते हुए कहा कि कुछ ईश्वरीय शक्तियां जन्म से आती हैं। आप जितने ऊंचे खड़े होते हैं, उतनी ही दूर आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि ईश्वर ने किसी को उस प्रकार की जन्मजात शक्ति का आशीर्वाद दिया है, जहां उसकी आंतरिक क्षमताएं इतनी ऊंचाई पर हैं कि वह दूसरे लोगों के मन को समझ सकता है तो इसमें समस्या क्या है।
UP | I usually don't get into these things. Some god-like powers come from birth. The higher you stand, the farther you can see: Champat Rai, General Secy, Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra, when asked about Bageshwar Dham chief Dhirendra Shastri pic.twitter.com/ghqjcgFnjB
— ANI (@ANI) January 23, 2023
उनके दरबार में लगने वाली भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिसको जहां शांति मिलती है, वहां जा सकता है। राय ने कहा कि कुछ कुछ हिंदू भी मजार जाते हैं। अगर वहां किसी को अपनी शांति मिलती है तो हम उसे रोकने वाले कौन होते हैं?
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।