Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Central BAR Association Election: लखनऊ में नौ पदों के लिए मतदान जारी, कल आएगा परिणाम

    By Rafiya NazEdited By:
    Updated: Wed, 24 Mar 2021 03:31 PM (IST)

    सेंट्रल बार एसोसिएशन के नौ पदों पर 121 प्रत्याशियों के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान निष्पक्ष और सही ठंग से कराने के लिए 100 से अधिक सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मदतान बायोमेट्रिक प्रक्रिया से हो रहा है।

    Hero Image
    लखनऊ में सेंट्रल बार एसोसिएशन के नौ पदों के लिए मतदान जारी।

    लखनऊ, जेएनएन। सेंट्रल बार एसोसिएशन के नौ पदों पर 121 प्रत्याशियों के लिए बुधवार सुबह नौ बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान निष्पक्ष और सही ठंग से कराने के लिए 100 से अधिक सीसी कैमरे लगाए गए हैं। मदतान बायोमेट्रिक प्रक्रिया से हो रहा है। एल्डर कमेटी के चेयरमैन गोपाल नरायाण मिश्र की निगरानी में पांच सदस्यीय टीम मतदान करा रही है। मुख्य चुनाव अधिकारी अधिवक्ता उपेंद्र कुमार सिंह को बनाया गया है। शुरू में मतदान की स्थिती धीमी रही पर 10 बजे के बाद से रफ्तार बढ़ी। करीब पांच हजार अधिवक्ता मददान करेंगे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह मतदान शुरू होने के दौरान एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने मतदान स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान एसीपी चौक आइपी सिंह व भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुरक्षा के लिहाज से दो कंपनी पीएसी और भारी पुलिस बल लगाया गया है। 

    दो गज की दूरी मास्क जरूरी: एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान के दौरान सभी मतदाताओं और प्रत्याशियों को कोविड-19 प्रोटोकाल का पूरा पालन करना होगा। पूरी मतदान प्रक्रिया में दो गज की दूरी और मास्क जरूरी होगी। मतदान स्थल पर सैनिटाइजर की पूरी व्यवस्था की गई है। 

    किस पद के लिए कितने दावेदार 

          पद                   प्रत्याशियों की संख्या 

    • अध्यक्ष                 छह 
    • वरिष्ठ उपाध्यक्ष      छह 
    • उपाध्यक्ष मध्य       12 
    • उपाध्यक्ष कनिष्ठ     पांच 
    • महासचिव             पांच 
    • संयुक्त सचिव          29 
    • कोषाध्यक्ष             11 
    • वरिष्ठ कार्यकारिणी  19 
    • जूनियर कार्यकारिणी 28

    गुरुवार को होगी मतगणना:  मुख्य चुनाव अधिकारी उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद गुरुवार को मतगणना इलेक्ट्रानिक मशीन से की जाएगी। मतगणना सेंट्रल बार एसोसिएशन के हॉल में होगी। मतगणना के दौरान भी प्रत्याशियों को शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करना होगा। 

    प्रमुख पदों के प्रत्याशी 

    अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी : अरविंद कुमार कुशवाहा, ललित मोहन जोशी, राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश कुमार मिश्रा, साहिब अहमद व सुनील कुमार द्विवेदी। 

    वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी : अक्षय कटियार, अरुण कुमार सिंह चौहान, कैलाश चंद्र कांडपाल, राजीव मिश्रा उर्फ मंटू, साहिल कुमार एवं उमंग गुप्ता। 

    महासचिव पद के लिए प्रत्याशी : ब्रजेश कुमार यादव, मनीष वर्मा, संकल्प मिश्रा, उपेंद्र अवस्थी और विष्णु कुमार मिश्रा।

     

    comedy show banner
    comedy show banner