Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE Class 12th result : आयुषी ने बढ़ाया लखनऊ का मान, देश में तीसरा स्थान

    By Anurag GuptaEdited By:
    Updated: Fri, 03 May 2019 08:37 AM (IST)

    Central Board of Secondary Education 12वीं की परीक्षा में लखनऊ की आयुषी ने 99.4% अंक हासिल किए हैं। दैनिक जागरण आपको उसके संघर्षों से रूबरू करा रहा ह ...और पढ़ें

    Hero Image
    CBSE Class 12th result : आयुषी ने बढ़ाया लखनऊ का मान, देश में तीसरा स्थान

    लखनऊ, जेएनएन। उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड के 27 अप्रैल को कक्षा 10 व 12 का परिणाम जारी करने के चार दिन बाद गुरुवार को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) के बारहवीं के नतीजे जारी कर दिए। 12वीं की परीक्षा में कुल 83.40 फीसद छात्र पास हुए हैं। हर बार की तरह इस बार भी बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ का मान बढ़ाया है। एलपीएस साउथ सिटी की आयुषी उपाध्याय ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    'शतरंज और बैडमिंटन से दूर करती हूं पढ़ाई का तनाव'
    लखनऊ पब्लिक स्कूल, साउथ सिटी की आयुषी उपाध्याय ने सीबीएसई बारहवीं में तीसरी रैंक (99.4) हासिल की। आयुषी ने स्कूल के साथ ही रोजाना चार से पांच घंटे की पढ़ाई। वहीं परीक्षा के दौरान सात से आठ घंटे पढ़ा। बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल रहीं आयुषी की इस उपलब्धि को लेकर परिवार वालों को पहले से ही भरोसा था। पिता सूर्य प्रकाश उपाध्याय हाई कोर्ट में वकील और मां प्रतिभा लक्ष्मी नारायण भगवती बालिका इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। उनका एक भाई बीटेक कर रहा है।

    आयुषी ने बताया क‍ि वह आइएएस अफसर बनना चाहती है। वह अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के बेहतर मार्गदर्शन को देती हैं। हिस्ट्री और इकोनॉमिक्स पसंदीदा विषय हैं। आयुषी सोशल मीडिया से दूर रहती हैं। उनकी स्पोट्र्स में खासा रुचि है। शतरंज और बैडमिंटन से पढ़ाई का तनाव दूर करती हैं। वह कहती हैं, किसी भी खेल में हर कोई जीतने के लिए ही उतरता है। स्पोट्र्स हमारे अंदर सबसे आगे आने का जज्बा जगाते हैं। खेल शरीर के साथ-साथ मस्तिष्क को सक्रिय रखने का बेहतर साधन हैं।   

    यह हैं राजधानी के मेधावी 

    • याशिका 98.2
    • दिव्या मौर्या 97.6
    • प्रिया पांडेय 97.4
    • सिद्धार्थ सिंह 97.4
    • आकाश कटियार 97