विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CBI ने रिश्वत की रकम लेकर भाग रहे NCB के दो SI को दौड़ाकर दबोचा, शाहजहांपुर के व्यापारी से मांगी थी घूस

Published: Mon, 16 Nov 2026 08:42 PM (IST)

सीबीआई ने शाहजहांपुर के एक मेडिकल स्टोर संचालक से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में नारकोटिक्स कंट्रोल ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल गूगल Gemini की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. NCB के दो SI रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार।

  2. शाहजहांपुर के मेडिकल स्टोर संचालक से मांगी थी घूस।

  3. सीबीआई ने 12 लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। शाहजहांपुर के मेडिकल स्टोर संचालक को एनडीपीएस के मुकदमे में फंसाने का भय दिखाकर 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगने वाले नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के दो सब इंस्पेक्टरों को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया।

रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये लेने पहुंचे एक सब इंस्पेक्टर को सीबीआई की टीम ने उस समय दौड़ाकर पकड़ लिया, जब वह रकम लेकर भागने लगा। आरोपित के पास दो लाख रुपये असली और 10 लाख रुपये के नकली नोट थे। हालांकि, रिश्वत की रकम अब तक बरामद नहीं हो सकी है।

एनसीबी की दिल्ली जोनल इकाई में तैनात सब इंस्पेक्टर अजीत सिंह मीणा और सुमीत कुमार ने उप्र के शाहजहांपुर के पुवायां निवासी अमीन शुक्ला को एनडीपीएस अधिनियम के तहत कार्रवाई का भय दिखाया था।

मांगी थी 50 लाख रुपये की रिश्वत

संजीवनी मेडिकल स्टोर के संचालक अमीन ने 14 नवंबर को सीबीआई से शिकायत की थी। आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने पहले उनसे 50 लाख रुपये मांगे थे। सीबीआई के गोपनीय सत्यापन में 25 लाख रुपये में सौदा तय होने और पहली किस्त के रूप में 12 लाख रुपये लेने की बात सामने आई।

सीबीआई ने दिल्ली के आरके पुरम स्थित तमिल संगम मार्ग के पास जाल बिछाया। आरोप है कि अजीत सिंह मीणा के निर्देश पर सुमीत कुमार शिकायतकर्ता से रुपये लेने पहुंचा। उसने दो लाख रुपये असली और 10 लाख रुपये के नकली नोट लिए। इसके बाद वह रकम लेकर मौके से भागने लगा।

पहले से घेराबंदी कर रही सीबीआई टीम ने उसका पीछा किया और दौड़ाकर दबोच लिया। इसके बाद दोनों सब इंस्पेक्टरों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने दोनों आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन की रिमांड मांगी है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में BJP ने मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर बनाई रणनीति, युवाओं और महिलाओं पर रहेगा फोकस

यह भी पढ़ें- बरेली एयरपोर्ट पर हवा में अटकी 171 यात्रियों की सांसें! दो बार कोशिश के बाद भी नहीं उतरी फ्लाइट, दिल्ली डायवर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।