Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Bus Accident: रामलला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 45 घायल

    Updated: Fri, 09 Feb 2024 12:01 PM (IST)

    UP Bus Accident उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 45 यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    रामलला के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी, 45 घायल

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सवारियों से भरी एक बस पलट गई। इस हादसे में 45 यात्रियों को आशिंक चोटें आई हैं। घायलों में से कुछ को जिला अस्पताल रेफर किया गया है तो वहीं, कुछ बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल व महामंत्री विश्राम सागर राठौर ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हाल जाना है। उन्होंने लोगों से बात की और स्वास्थ्य के बारे  मे भी अपडेट लिया।

    गौरतलब है कि इस बस में श्रद्धालु सवार थे। अयोध्या राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन कर ये श्रद्धालु लौट रहे थे। बस में सवार होकर ये लोग लौट रहे थे, तभी बिसवां के देवकलिया के पास उनकी बस पलट गई।