Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Buddha Purnima: मायावती का दावा- बसपा ने बुद्ध के आदर्शों पर चलाई सरकार

    Updated: Mon, 12 May 2025 05:49 PM (IST)

    बसपा प्रमुख मायावती ने बुद्ध पूर्णिमा पर देशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बसपा ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर चलकर सरकार चलाई। उन्होंने बुद्ध के अप्प दीपो भवः के सिद्धांत पर जोर दिया जिसके अनुसार शिक्षित बनकर आत्मनिर्भर बनना ही देश को महान बनाएगा। बसपा ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया और गौतम बुद्ध नगर में विश्वविद्यालय बनवाया।

    Hero Image
    बसपा ने बुद्ध के आदर्शों पर चलाई सरकारः मायावती

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने देशवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा है कि बसपा ने भगवान बुद्ध के आदर्शों पर सरकार चलाई है। बुद्ध के ''''अप्प दीपो भवः'''' अर्थात शिक्षित बनो, खुद ऊपर उठो व अपना प्रकाश स्वयं बनो के सिद्धांत पर ही देश आत्मनिर्भर व महान बनेगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसी सिद्धांत पर चलकर बसपा ने पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून द्वारा कानून का राज स्थापित करके सभी को न्याय दिलाया था, जबकि अन्य सरकारों के कार्यकाल में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बसपा सरकार ने गौतम बुद्ध नगर में 511 एकड़ में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की स्थापना कराई थी।

    कपिलवस्तु में हवाई पट्टी व यात्री निवास व लखनऊ में वीवीआईपी रोड़ पर बौद्ध बिहार व शांति उपवन की स्थापना की थी। वहीं वर्ष 1997 में गौतम बुद्ध नगर, श्रावस्ती व कुशीनगर की स्थापना की थी।