Election 2024: बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की आठवीं सूची, रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को टिकट
BSP Candidate list लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है। बसपा ने रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को मैदान में उतारा है।
By Jagran News Edited By: Swati Singh Published: Thu, 25 Apr 2024 05:28 PM (IST)Updated: Thu, 25 Apr 2024 05:28 PM (IST)
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। लोकसभा चुनाव के लिए बहुजन समाज पार्टी ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है।
बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली, अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है। बसपा ने रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव, अंबेडकरनगर से कमर हयात अंसारी और बहराइच से बृजेश कुमार सोनकर को अपना उम्मीदवार बनाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें