विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मायावती की छह दिसंबर को पूरा लखनऊ भरने की तैयारी, अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में होगी रैली

Published: Thu, 05 Nov 2026 02:11 PM (IST)

BSP President Mayawati: छह दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छह दिसंबर को लखनऊ के अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में रैली का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है।

HighLights

  1. बसपा मुखिया मायावती का लखनऊ में उत्तर प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक

  2. मायावती का दावा लखनऊ में अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी रैली

  3. पिछले एक महीने में आकाश आनंद के प्रदर्शन की भी समीक्षा

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में लगी हैं और गुरुवार को उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों के साथ एक घंटे की बैठक में बड़ा दावा किया। मायावती ने छह दिसंबर को डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर छह दिसंबर को लखनऊ के अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल में रैली का कार्यक्रम फाइनल कर दिया है।

प्रदेश कार्यालय में हुई बैठक में गुरुवार को मायावती ने यह निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि 'वोट हमारा, राज भी हमारा' के मिशन को आगे बढ़ाना है। उन्होंने भाजपा, सपा और कांग्रेस पर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हितों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। बैठक में सभी जिलों को छह दिसंबर के आयोजन में भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया।

मायावती ने बैठक में कहा कि यह रैली ऐतिहासिक होगी और अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ेगी। उस दिन हम मैदान ही नहीं, बल्कि पूरे लखनऊ को भीड़ से भर देंगे। बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए घोषित हो चुके प्रत्याशियों और दावेदारों पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही एक महीने में पार्टी के कार्यक्रमों और आकाश आनंद की रैलियों में भीड़ इकट्ठा करने को लेकर भी चर्चा हुई। इसको आकाश आनंद के प्रदर्शन की समीक्षा भी बताया गया।

मायावती ने 'पूरे लखनऊ को भर देंगे' वाले बयान से राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। मायावती ने आज की बैठक में रैली की तैयारियों पर भी चर्चा की। पदाधिकारियों को अलग-अलग जिलों से कार्यकर्ताओं को लाने, भीड़ जुटाने और रैली की व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी तय की गई। बसपा अब तक करीब सौ विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है।

मायावती ने नवंबर तक अधिकतर सीटों पर उम्मीदवारों के नाम फाइनल करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में इस प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा हुई। लखनऊ की बैठक के बाद मायावती का जाने का कार्यक्रम दिल्ली हैं। वहां उन्हें सरकार की ओर से आवंटित आवास का कब्जा लेना है। इसके अलावा वह अपनी छोटी बहन की बेटी की शादी में भी शामिल होंगी।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार, राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा और आजमगढ़ की मंडल कोऑर्डिनेटर इंदु सिंह समेत करीब 550 से अधिक पदाधिकारी थे। इनमें राज्य इकाई के सभी स्तर के पदाधिकारी और सभी 75 जिलों के अध्यक्ष शामिल हुए थे।

महापरिनिर्वाण दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम

बसपा मुखिया की बैठक में तय किया कि छह दिसंबर को बाबा साहेब की पुण्यतिथि पर लखनऊ में महापरिनिर्वाण दिवस पर भव्य कार्यक्रम होगा। गोमती नदी के तट होने वाले पुण्यतिथि कार्यक्रम में बसपा अध्यक्ष मायावती मुख्य अतिथि होंगी। मायावती ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की।

यह भी पढ़ें- नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद को चुनाव के मैदान में उतार रही BSP, वेस्ट यूपी में 28 से शुरू करेंगे पार्टी की रैली

यह भी पढ़ें- अयोध्या में खोई जमीन तलाश रही बसपा, जनसभा से 12 साल के 'सूखे' को खत्म करने की तैयारी में आकाश आनंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।