विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुआ मायावती ने आकाश आनंद को फिर किया माफ, बसपा में कराई वापसी और बनाया नेशनल कॉर्डिनेटर

Published: Mon, 05 Oct 2026 06:21 PM (IST)

Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद की एक बार फिर बसपा में वापसी ...और पढ़ें

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती             -- आकाश आनंद

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती -- आकाश आनंद

HighLights

  1. बसपा मुखिया ने आकाश आनंद के एक्स पर पोस्ट से माफी मांगने का लिया संज्ञान

  2. बहुजन समाज विराट परिवार परिवार के हित में लिया आकाश को वापस लेने का फैसला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने वाले आकाश आनंद को बुआ जी ने एक बार फिर माफ कर दिया है। मायावती ने एक्स पर इस बाबत एक पोस्ट भी डाला है।

बुआ मां मायावती ने भतीजे आकाश आनंद की ‘तहे दिल’ से मांगी गई माफी स्वीकार कर ली है। नाराजगी दूर करते हुये मायावती ने आकाश के फिर से पार्टी का नेशनल कॉर्डिनेटर बना दिया है। बीचे हफ्ते आकाश आनंद की परिपक्वता जो दिखी थी, उसी का नतीजा मायावती का आज का ये पोस्ट है।

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने बड़े भतीजे आकाश आनंद की एक बार फिर बसपा में वापसी करा दी है। उन्होंने आकाश आनंद को एक बार फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया है। आकाश आनंद पहले भी इसी पद पर थे और उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे थे।

मायावती ने अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद को पार्टी में वापस लिया है। उन्होंने दावा किया कि आकाश के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद से उनके बर्ताव में काफी सुधार हुआ है। अब वह मन लगाकर पार्टी के हित में काम करेगा।

बहुजन समाज ही मेरा विराट परिवार

मायावती ने कहा कि पूरा बहुजन समाज ही मेरा विराट परिवार है और उनका हित व कल्याण मेरे लिये सर्वोपरि है और हमेशा ही रहेगा। इसी को मद्देनज़र रखते हुये व खासकर पार्टी में अनुशासन बनाये रखने के लिए ही मैंने पिछले कुछ दिनों में अनेकों सख्त फैसले भी लिये गये हैं और इसको लेकर मेरे अपने भाई-बहन व उनके परिवार के लोग कभी भी अपवाद नहीं रहे हैं, जो कि जग-जाहिर है।

आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक

उन्होंने कहा कि वैसे तो आकाश आनंद का व्यक्तित्व पार्टी में काफी हद तक ठीक ही रहा है, लेकिन इनको लेकर पिछले दिनों कुछ ऐसे कारण भी रहें हैं जिसकी वजह से पार्टी संगठन में कई बार कुछ जरूरी परिवर्तन भी करने पड़े। इसी कारण ही आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को राजनीति से संन्यास लेने के लिए मजबूर भी होना पड़ा है।

कार्यशैली आदि में लोग काफी बड़ा बदलाव देख रहे

अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने के बाद से आकाश आनंद के व्यक्तित्व व कार्यशैली आदि में लोग काफी बड़ा बदलाव भी देख रहे हैं। इसका बड़ा प्रमाण पार्टी में वापसी के लिए अभी हाल ही में सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर किया गया उनका एक पोस्ट भी है, जिसकी काफी चर्चा भी है।

पार्टी में पुनः कार्य करने का मौका

इसको लेकर पार्टी के अधिकांशः लोगों का यही कहना है कि आकाश आनंद के अनुरोध को स्वीकार करते हुये उनकी पूर्व की दी गई जिम्मेदारियों के साथ इनको पार्टी में पुनः कार्य करने का मौका दिया जाये। जिसके लिए इनके पिता के साथ-साथ इनके छोटे भाई ईशान आनंद ने भी अपनी सहमति जताई है। वास्तव में ईशान आनंद ने तो अपनी मिशनरी भावना प्रदर्शित करते हुये यह भी कहा है कि वे बिना किसी पद के ही पार्टी में बहनजी के दिशा-निर्देशन में जो भी उनको कार्य सौंपे जायेंगे तो उसे वे अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा से ज़रूर निभायेंगे।

बीएसपी का पुनः राष्ट्रीय संयोजक

मायावती ने कहा कि ऐसे में अब पार्टी काफी सोच-विचार करने के बाद पार्टी व मूवमेंट के हित में आकाश आनंद को पुनः बीएसपी का राष्ट्रीय संयोजक (नेशनल कन्वेनर) बनाकर इनको फिर से पार्टी में कार्य करने का मौका दे रही है। अब उम्मीद है कि अशोक सिद्धार्थ द्वारा राजनीति से संन्यास संन्यास लेने के बाद से अब पार्टी में सब कुछ ठीक व सुचारू ढंग से चलेगा और पार्टी संगठन में भी बार-बार परिवर्तन नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी लिखा कि हालांकि यह काफी कुछ आकाश आनंद के ऊपर भी निर्भर करेगा।

उज्जवल राजनैतिक भविष्य की कामना

बसपा मुखिया ने कहा कि इन्ही कुछ जरूरी बातों के साथ ही अब मैं पार्टी व मूवमेंट के हित में आज के फैसले के साथ ही आकाश आनंद के राजनैतिक उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही इनको, इनके छोटे भाई ईशान आनंद और इनके पिता आनंद कुमार को भी अपना बहुत-बहुत प्यार व आशीर्वाद देती हूं। इतना ही नहीं बल्कि पिछले दिनों हर परिस्थिति में मेरा साथ निभाने के लिए खासकर ‘बहुजन समाज’ के सभी लोगों का और अपने सभी शुभचिन्तकों आदि का भी मैं पूरे तहेदिल से व सम्मान के साथ उनका आभार भी प्रकट करती हूं।

यह भी पढ़ें- आकाश आनंद की फिर हो सकती है बसपा में वापसी, मायावती से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मांगी माफी

यह भी पढ़ें- आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, बोले- आप मेरी राजनीतिक गुरु... बसपा में फिर सेवा का अवसर चाहता हूं