बसपा में फेरबदल के बाद मायावती ने बुलाई बड़ी बैठक, आगामी चुनाव की पिक्चर हो सकती है क्लियर
बसपा प्रमुख मायावती ने 7 सितंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है जिसमें आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने के बाद संगठनात्मक बदलावों पर चर्चा होगी। बैठ ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भतीजे आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाने और संगठन में बड़ा फेरबदल करने के बाद बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सात सितंबर को अहम बैठक बुलाई है। बैठक में प्रमुख पदाधिकारी, कोआर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष बुलाए गए हैं।
इसमें बसपा के संस्थापक कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर नौ अक्टूबर को अपनी ताकत दिखाने के लिए राजधानी में बड़ी रैली करने की घोषणा की जा सकती है।
पिछले कई चुनावों से असफलता का स्वाद चख रही बसपा अब आगामी पंचायत चुनाव और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी है। बसपा प्रमुख ने आकाश आनंद को राष्ट्रीय संयोजक बनाया है और छह नेशनल कोआर्डिनेटर बनाए हैं।
प्रदेश अध्यक्षों की भी घोषणा की है। इसके बाद हो रही बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक में संगठन विस्तार, चुनावी तैयारी के लिए होने वाले कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। नौ अक्टूबर कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर शक्ति प्रदर्शन और माहौल बनाने के लिए बड़ी आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार किया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।