विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Electoral Bonds को लेकर मायावती ने राजनीतिक दलों पर साधा निशाना, कहा- बसपा पूंजीपतियों-धन्नासेठों के धनबल से दूर

Published: Mon, 18 Mar 2024 08:15 PM (IST)

बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर किए गए पोस्ट में कहा कि जहां सहारा वहां इशारा से बचने के लिए ...और पढ़ें

मायावती ने चुनावी बॉन्‍ड को लेकर राजनीतिक दलों पर बोला हमला।- फाइल फोटो
मायावती ने चुनावी बॉन्‍ड को लेकर राजनीतिक दलों पर बोला हमला।- फाइल फोटो

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने चुनावी बांड को लेकर राजनीतिक दलों पर हमला बोला है। उन्होंने बसपा को छोड़कर अन्य राजनीतिक पार्टियों द्वारा चुनावी चंदा लेने पर आलोचना की है और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को महत्वपूर्ण बताते हुए शीर्ष न्यायालय की तारीफ की है। बसपा प्रमुख ने संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए सतत प्रयास को जरूरी बताया है।

सोशल मीडिया एक्स पर सोमवार को किए गए पोस्ट में मायावती ने कहा कि 'जहां सहारा, वहां इशारा', से बचने के लिए बीएसपी बड़े-बड़े पूंजीपतियों व धन्नासेठों के धनबल से दूर है इसीलिए यूपी में चार बार बनी सरकार में बसपा ने जनकल्याण और गरीबी व पिछड़ापन दूर करने के लिए ऐतिहासिक पहल की जबकि दूसरी पार्टियां स्वार्थ में ही लगी हैं।

जन और देशह‍ित में इन बातों का खास मह‍त्‍व 

एक अन्य ट्वीट में मायावती ने कहा कि देश में अब लोकसभा के लिए हो रहे आमचुनाव में जन व देशहित में इन बातों का खास महत्व है। तभी बहुजन हितैषी सरकार देश में बनाकर लोगों को जानलेवा महंगाई, बढ़ती गरीबी, बेरोजगारी व पिछड़ेपन के लाचार जीवन से मुक्ति मिल पाएगी। वरना गरीबों की गरीबी व अमीरों की अमीरी लगातार बढ़ती जाएगी।

यह भी पढ़ें: UP Politics : कुछ सांसदों के टिकट काटेगी भाजपा तो कुछ के क्षेत्रों में हो सकता फेरबदल, हैवीवेट सांसदों के टिकटों को लेकर संशय बरकरार

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में नहीं पहुंचे अखिलेश यादव, राहुल गांधी को पत्र लिखकर सपा मुखिया ने...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।