विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैलट पेपर से मतदान हुए तो भाजपा 2019 में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Sat, 02 Dec 2017 10:27 AM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 05:11 PM (IST)

मायावती ने आज बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर को धम्म दीक्षा देने वाले भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद (89) के रिसालदार पार्क ...और पढ़ें

बैलट पेपर से मतदान हुए तो भाजपा 2019 में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती
बैलट पेपर से मतदान हुए तो भाजपा 2019 में दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती

लखनऊ (जेएनएन)। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने आज लखनऊ में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद को अपनी श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का बीते गुरुवार हो गया था। बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने भीमराव अंबेडकर दीक्षा दी थी। उनको केजीएमयू में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। 

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि हमारी सरकार सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय पर काम करती है। जिसमें दलित वर्ग व पिछड़ा वर्ग के साथ ही मुस्लिम व अल्पसंख्यक शामिल हैं। मायावती ने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में ईवीएम से गड़बड़ी कराने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2014 में ईवीम में गड़बड़ी कर के भाजपा को केंद्र की सत्ता मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रदेश विधानसभा चुनाव में 2017 में पूर्ण बहुमत से बीएसपी की सरकार बननी थी लेकिन ईवीएम मे छेडखानी कर दी गई। बीजेपी बीएसपी को खत्म करना चाहती है। निकाय चुनाव मे हम दूसरे नम्बर पर है। मेरठ व अलीगढ़ इसके उदाहरण है।

यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि बीजेपी ईमानदार है तो ईवीएम का इस्तेमाल को बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए। उन्होंने कहा,अगर बीजेपी ईमानदार है और लोकतंत्र में विश्वास करती है तो ईवीएम के इस्तेमाल को बंद करे और बैलट पेपर से चुनाव करवाए। 2019 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। अगर बीजेपी को विश्वास है कि जनता उनके साथ है तो वे बैलट पेपर से चुनाव कराए। मैं यह दावे के साथ कहती हूं कि 2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। 

जब उनसे पूछा गया कि अखिलेश यादव की पार्टी के बारे में आप की क्या राय है तो मायावती ने कहा कि हम तो अपनी पार्टी की बात करते हैं। समाजवादी पार्टी की बात अखिलेश यादव से पूछो। मायावती ने 2019 आम चुनाव मे बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बीजेपी कहती है कि जनसमूह उसके साथ है। बैलेट पेपर से चुनाव कराने पर वो पावर में आने वाले नही हैं।

 

 

मायावती ने आज बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर को धम्म दीक्षा देने वाले भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद (89) के रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में रखे पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन किया। आज उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उनका अंतिम दर्शन करेंगे।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन

इसके पहले स्वामी प्रसाद मौर्य ने गुरुवार को ही उनके पार्थिव शरीर का दर्शन किया था जबकि राज्यपाल राम नाईक ने कल पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। बौद्ध भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद के शव का संस्कार कल ही श्रावस्ती में होना था।

यह भी पढ़ें: निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे

श्रीलंका में रहने वाले परिवारीजनों और उपासकों के आग्रह पर दो दिनों के लिए अंतिम संस्कार टाल दिया गया। अब उनका अंतिम संस्कार रविवार को श्रवस्ती के चाइनीज बुद्ध विहार में होगा।

यह भी पढ़ें: यूपी निकाय चुनाव : अयोध्या और मथुरा में भाजपा प्रत्याशी का मेयर पद पर कब्जा

आज भी उपासक रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में रखे पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन उपासक कर सकेंगे। आज श्रीलंका से उनके परिवारीजनों के आने की संभावना है। 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।