विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Fri, 01 Dec 2017 08:49 AM (IST)Updated: Fri, 01 Dec 2017 10:24 AM (IST)

उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। आज उनकी इसी अग्निपरीक्षा का परिणाम आ रहा है।

निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे
निकाय चुनाव के परिणाम सीएम योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के नतीजे

लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभालने के बाद निकाय चुनाव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। आज उनकी इसी अग्निपरीक्षा का परिणाम आ रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने निकाय चुनाव को बड़ी चुनौती के रूप में लेकर जमकर प्रचार भी किया था। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहली अग्निपरीक्षा के रूप में देखा जा रहे निकाय चुनाव के परिणाम आज सभी के सामने होंगे। तीन चरणों में संपन्न निकाय चुनाव को प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के लिए 2019 लोकसभा चुनाव से पहले की भी परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। सूबे में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी मुख्यमंत्री ने निकाय चुनावों में 40 से ज्यादा चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इनके साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय तथा दोनों डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्या भी हर मोर्चे पर डटे रहे। योगी कैबिनेट के मंत्रियों ने भी अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाल रखा था। 

यह भी पढ़ें: LIVE: यूपी निकाय चुनाव : पोस्टल बैलट की गिनती में इलाहाबाद व आगरा में भाजपा मेयर प्रत्याशी आगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए नगर निकाय चुनाव के परिणाम हर लिहाज से अहम होंगे। निकाय चुनाव के परिणाम अगर पार्टी के पक्ष में आए तो भारतीय जनता पार्टी इसका प्रयोग गुजरात विधानसभा चुनाव में विपक्ष पर पलटवार करने के लिए करेगी।

यह भी पढ़ें: शिवपाल सिंह यादव ने कहा, सभी जानते हैं कि राजीव गांधी हिन्दू थे

उधर समाजवादी पार्टी की तरफ से सिर्फ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और कांग्रेस की तरफ से राजबब्बर ही प्रचार करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: मुलायम की छोटी बहू अपर्णा ने किया घूमर गाने पर डांस, मचा बवाल

बहुजन समाज पार्टी पहली बार निकाय चुनाव में उतरी लेकिन किसी बड़े नेता ने प्रचार में जाने की जहमत नही की। पार्टी की मुखिया मायावती ने प्रत्याशियों को लखनऊ में संबोधित करने के बाद सीधा दिल्ली का रुख कर लिया। 

 

 

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।