Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 02 Dec 2017 05:05 PM (IST)

    मुख्यमंत्री करीब दो बजे अमौसी एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा लालकुंआ के रिसालदार पार्क पहुंचे। पार्क के बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन

    लखनऊ (जेएनएन)। उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में शानदार परिणाम आने के बाद कल दिल्ली गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। नई दिल्ली से लखनऊ लौटने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधा बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम दर्शन करने पहुंचे थे। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री दिन में करीब डेढ़ बजे चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा लालकुंआ के रिसालदार पार्क पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि प्रज्ञानंद ने बौद्ध मठ के प्रचार के लिए पूरा जीवन अर्पित किया। उन्होंने बाबा साहब अम्बेडकर के साथ लंबा वक्त बिताया था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। अपने जीवन में उन्होंने भगवान बौद्ध की शिक्षा आमजन तक पहुंचने का बेहद सराहनीय कार्य किया है। 

     

    रिसालदार पार्क के बुद्ध विहार में बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद का पार्थिव शरीर रखा गया है। जहां पर लोग उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बसपा मुखिया मायावती के बाद उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उनका अंतिम दर्शन किया। 

     

    बौद्ध भिक्षु प्रज्ञानंद ने भीमराव अंबेडकर दीक्षा दी थी। बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर को धम्म दीक्षा देने वाले भिक्षु भदंत गलगेदर प्रज्ञानंद (89) उनको केजीएमयू में सीने में दर्द और सांस लेने में दिक्कत पर भर्ती कराया गया था। जहां पर दो दिन पहले उन्होंने अंतिम सांस ली।