Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी GIS से पहले सजावट के लिए लगे गमलों को तोड़ने-चोरी करने का सिलसिला जारी, अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज

    By Jagran NewsEdited By: Nitesh Srivastava
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 09:01 AM (IST)

    नगर निगम के उद्यान अधीक्षक का कहना है कि कुछ शरारती तत्व ऐसा कर रहे हैं। वर्टिकल गार्डन से भी पौधों को उठा ले गए थे तो दो दिन से गमलों को पलटा जा रहा है। गमले इतने भारी हैं कि कोई अकेला इंसान ऐसा नहीं कर सकता।

    Hero Image
    लखनऊ में लगातार दो दिनों से गमले तोड़े जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ : जी-20 सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में शहर को सजाने में लगे विभागों की मेहनत को कुछ शरारती तत्व बदरंग कर रहे हैं। वे फूलों की चोरी कर रहे हैं तो भारी भरकम गमलों को तोड़ दे रहे हैं। अब नगर निगम ने सुरक्षा कर्मियों को निगरानी में लगाया है। कालिदास मार्ग और राजभवन के पास बने वर्टिकल गार्डन से भी गमले चोरी कर लिए गए। दो दिन से गमलों को पलटने की घटनाएं हो रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोहिया पथ पर जियामऊ के सामने और 1090 चौराहे के बीच करीब पांच गमलों को पलटा गया, जो सड़क पर गिरने से टूट गए। सीमेंट से बने इन गमलों का वजन खाद व मिट्टी भरने के बाद करीब 50 से 60 किलो तक है। चार फरवरी को जियामऊ के सामने दो गमलों को पलट दिया गया तो पांच फरवरी को तीन गमलों को निशाना बनाया गया।

    नगर निगम के उद्यान अधीक्षक गंगा राम गौतम का कहना है कि कुछ शरारती तत्व ऐसा कर रहे हैं। वर्टिकल गार्डन से भी पालीथिन में रखे पौधों को उठा ले गए थे तो दो दिन से भारी भरकम गमलों को पलटा जा रहा है। गमले इतने भारी हैं कि कोई एक व्यक्ति ऐसा नहीं कर सकता है। अब नगर निगम निगरानी करा रहा है।

    फूलों को देखिए, छुएं मत

    नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को यह अपील जारी करनी पड़ी कि उन फूलों को छूएं न और दूर से ही देखें। बरेली व पुणे से खरीदे गए विदेशी और सुंदर फूलों की क्यारियां बनाई गई हैं।

    इंस्पेक्टर गौतमपल्ली सुधीर अवस्थी का कहना है कि गमला चोरी होने की जानकारी नहीं है। किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की है। 1090 चौराहे से गोल्फ क्लब तक पुलिस हर वक्त गश्त करती है। तहरीर मिलती है तो एफआइआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    अखिलेश ने किया तंज

    अखिलेश ने इन्वेस्टर्स समिट से पहले सीएम आवास से गमला चोरी होने पर तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट किया कि...माननीय से निवेदन है कि थोड़ा ‘इन्वेस्टमेंट’ सुरक्षा पर भी करें। मुख्यमंत्री आवास से फूलों के गमले चोरी होने की खबर उच्च सुरक्षा क्षेत्र के लिए शोभनीय नहीं। माननीय से आग्रह है कि विविध रंगों के फूलों को भी बचाइए और विविधता की सुगंध को भी।

    comedy show banner
    comedy show banner