'सपा सरकार में अपराधियों को था खुला संरक्षण', ब्रजेश पाठक का अखिलेश यादव पर पलटवार
Akhilesh Yadav | Brajesh Pathak | अखिलेश यादव के सरकार पर हमले के जवाब में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था और अवैध बूचड़खाने चलते थे। उन्होंने कहा कि अब अपराधी या तो भाग गए हैं या जेल में हैं। पाठक ने 2017 से अब तक 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाने की बात भी कही।

राज्य ब्यूृरो, लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश सरकार पर हमला करने पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय अपराधियों को खुला संरक्षण मिला था और अवैध बूचड़खाने धड़ल्ले से चलते थे। कसाइयों को सरकारी संरक्षण प्राप्त था। गो माता का संरक्षण करने वाली सरकार भाजपा की है।
उपमुख्यमंत्री ने गोरखपुर प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि रहीम की गिरफ्तारी 24 घंटे के भीतर हो गई, इससे सपा मुखिया बेचैन हैं।
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब अपराधियों पर फूल नहीं बरसाए जाएंगे। यदि अपराधी पुलिस पर गोली चलाएंगे तो पुलिस भी उन्हीं की भाषा में जवाब देगी। आज अपराधी प्रदेश छोड़कर भाग गए हैं या फिर जेलों में सड़ रहे हैं। वर्ष 2017 से अब तक प्रदेश में सुरक्षा की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है।
सपा सरकार में बेटियां शाम पांच बजे के बाद घर से बाहर निकलने से डरती थीं और व्यापारियों से जबरन वसूली होती थी। आज हमारी बेटियां सुरक्षित हैं। रात 12 बजे भी बिना भय अपने गंतव्य तक जा सकती हैं। व्यापारी शांति से कारोबार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि बृजेश पाठक ने सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि वर्ष 2017 से अब तक 240 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए हैं, जिससे 550 वर्ग किलोमीटर से अधिक वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। वहीं भाजपा सरकार जातिवाद या तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करती।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।