Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Politics: 'यूपी में शरिया कानून लागू...', ब्रजेश पाठक के शब्दों ने चढ़ा दिया सियासी पारा

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Thu, 03 Jul 2025 08:30 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण का आरोप लगाया है। उन्होंने कांवड़ यात्रा पर सपा नेताओं की टिप्पणी की निंदा की और सरकार की कानून व्यवस्था के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। पाठक ने जेपीएनआइसी प्रोजेक्ट में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अखिलेश सरकार की आलोचना की। उन्होंने योगी सरकार द्वारा जेपीएनआइसी को लखनऊ विकास प्राधिकरण में विलय करने के फैसले को सराहा।

    Hero Image
    यूपी में शरिया कानून लागू करना चाहती है सपा: ब्रजेश पाठक

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि समाजवादी पार्टी मुस्लिम तुष्टीकरण को बढ़ावा देकर वोट बैंक बनाना चाहती है। प्रदेश में शरिया कानून लागू करना चाहती है। जनता सपा के इस मंसूबे को कामयाब नहीं होने देगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाठक ने कांवड़ यात्रा पर समाजवादी पार्टी के नेताओं के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि आतंकियों की तुलना कांवड़ यात्रियों से करना निंदनीय है। हर खरीदार का हक है कि वह दुकानदार का नाम जान सके। प्रदेश सरकार कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

    हर धार्मिक यात्रा को लेकर सरकार संवेदनशील है। सरकार कानून व्यवस्था पर लगातार काम कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था को बेहतर रखना हमारी जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा है कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव जेपीएनआइसी को लेकर हंगामा मचा रहे हैं। उनकी सरकार का 2012-17 तक का कार्यकाल काम के लिए बल्कि कारनामों के लिए जाना जाता है। जो प्रोजेक्ट सिर्फ 265 करोड़ का था उसे बढ़ाकर 864 करोड़ रुपये कर दिया।

    821 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी काम पूरा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश की कैबिनेट को धन्यवाद देना चाहता हूं कि उन्होंने जनता का पैसा बचाकर जेपीएनआइसी को लखनऊ विकास प्राधिकरण में समाहित कर दिया। जेपीएनआइसी सोसायटी को भंग किया। अब इस पर सरकार का कोई पैसा खर्च नहीं होगा।