विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब से यूपी तक सामाजिक सद्भाव का संदेश, 18 नवंबर से शुरू होगी बीजेपी की ऐतिहासिक समरसता यात्रा

Published: Sun, 01 Nov 2026 09:36 AM (IST)

भाजपा जालंधर से वाराणसी तक सामाजिक समरसता यात्रा निकालेगी, जो 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक आठ राज्यों में 2558 ...और पढ़ें

भाजपा सामाजिक समरसता यात्रा। जागरण

भाजपा सामाजिक समरसता यात्रा। जागरण

HighLights

  1. यात्रा जालंधर से वाराणसी तक 2558 किमी चलेगी।

  2. 18 नवंबर से 3 दिसंबर तक आठ राज्यों से गुजरेगी।

  3. सामाजिक सद्भाव व महापुरुषों के संदेश का प्रसार।

राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। भाजपा सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जालंधर से वाराणसी तक सामाजिक समरसता यात्रा निकालेगी। प्रदेश मुख्यालय में शनिवार को आयोजित बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे़, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवेश राम, प्रदेश सह प्रभारी मेधा कुलकर्णी, जगदीश पटेल, अनंत ओझा व डा. प्रदीप वर्मा की उपस्थिति में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने सामाजिक समरसता यात्रा की रूपरेखा एवं कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। कहा कि यात्रा 18 नवम्बर को जालंधर से प्रारम्भ होकर तीन दिसम्बर को वाराणसी पहुंचेगी।

उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता यात्रा पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में 2558 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी। प्रतिदिन आठ प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाएगें, जिनके माध्यम से सामाजिक समरसता, सद्भाव और महापुरूषों के विचारों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यात्रा मार्ग में प्रमुख पडावों, शहरो, नगरों या जिला मुख्यालयों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।

संत रविदास का चित्र मंदिरों में लगाया जाएगा। अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्धजनों के साथ संवाद के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। यात्रा मार्ग में सभी महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण व उनके योगदान प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP में घरेलू कनेक्शन से दुकान में बिजली जलाने की छूट की मांग, 30 लाख लोगों को मिलेगी राहत

विधानसभा स्तर पर स्वागत कार्यक्रम तथा जिला या प्रमुख नगरों में आडिटोरियम कार्यक्रम, सायंकाल बड़ी सभाएं व समरसता भोज आयोजित किये जाएंगे। आर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में यह यात्रा सहारनपुर, बागपत, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, प्रयागराज से होकर वाराणसी पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में छठ महापर्व की भव्य तैयारी, लक्ष्मण मेला घाट पर सीएम योगी और मालिनी अवस्थी करेंगे शिरकत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।