Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    BJP भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती, 21 से 31 मई तक चलेगा स्मृति अभियान

    Updated: Wed, 14 May 2025 06:20 AM (IST)

    भाजपा रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भव्य रूप से मनाएगी। 21 से 31 मई तक अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलेगा जिसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों औ ...और पढ़ें

    Hero Image
    भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती। (तस्वीर जागरण)

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती भाजपा भव्य तरीके से मनाएगी। 21 से 31 मई तक प्रदेश भर में अहिल्याबाई होल्कर स्मृति अभियान चलाया जाएगा। इसमें महिला स्वयंसेवी संगठनों, स्थानीय निकायों और महिला निर्वाचित प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस दौरान बैठकें, गोष्ठियां, शोभा यात्रा, महिला सशक्तिकरण दौड़, कॉलेज-विश्वविद्यालयों में प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, नृत्य-नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम व प्रदर्शनी का आयोजन होगा।

    भव्य तरीके से मनाएगी भाजपा

    अभियान के लिए बुधवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा प्रदेश स्तरीय कार्यशाला करने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह के साथ राज्यसभा सदस्य कविता पाटीदार मौजूद रहेंगी।

    31 मई तक चलेगा अभियान

    16 से 18 मई के बीच भाजपा जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित करेगी। अहिल्याबाई होलकर का जन्म 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के चौंडी गांव में हुआ था। उनके 30 वर्ष के कार्यकाल को सुशासन, न्यायप्रियता, सामाजिक समरसता, धार्मिक सहिष्णुता और सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्यों के लिए जाना जाता है।

    उन्होंने काशी विश्वनाथ से लेकर सोमनाथ मंदिर तक देशभर के लगभग 10 हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय और राष्ट्रनिर्माण के लिए अपने जीवन को समर्पित किया।