Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर नौ से 21 तक होंगे कार्यक्रम, प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आज

    Updated: Tue, 03 Jun 2025 08:44 AM (IST)

    भाजपा मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर उत्तर प्रदेश में नौ जून से 21 जून तक 11 साल संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम आयोजित करेगी। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला ...और पढ़ें

    Hero Image
    मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर नौ से 21 तक होंगे कार्यक्रम।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मोदी सरकार के 11 वर्ष पूरा होने पर भाजपा प्रदेश में भी वृहद आयोजन करने जा रही है। नौ जून से 21 जून तक केंद्र सरकार के 11 साल संकल्प से सिद्धि तक कार्यक्रम चलेंगे। 

    इसको लेकर मंगलवार को प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भागीदारी भवन में किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम, प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी व प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शामिल होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश में इस अभियान की जिम्मेदारी प्रदेश उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह को सौंपी गई है। विकसित भारत का अमृत काल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल: संकल्प से सिद्धि अभियान की कार्यशाला में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला संयोजक व सह संयोजक बुलाए गए हैं। 

    यह आयोजन 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के दिन तक चलेगा। आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर भी कार्यक्रम होंगे। ऑपरेशन सिंदूर का भी खासतौर पर जिक्र होगा। प्रदेश स्तरीय कार्यशाला के बाद जिला स्तर की कार्यशालाएं होंगी।

    प्रत्येक मंडल पर विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन होगा। इसमें विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जाएगा। शहर में मोहल्ला चौपाल और पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत आयोजन होगा। 

    विधानसभा क्षेत्रों में लाभार्थी शिविर लगेंगे जिनमें केंद्रीय योजनाओं का पंजीकरण होगा। इनमें वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान भारत योजना का शत प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित किया जाएगा।