Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Lok Sabha Election: भाजपा ने की पांचवें चरण की लोकसभा सीटों की समीक्षा, जेपी नड्डा बोले- वोटर को निकालें, घर-घर खटखटाएं कुंडी

    Updated: Fri, 10 May 2024 07:55 AM (IST)

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर एक वोट को महत्वपूर्ण बताते हुए घर-घर कुंडी खटखटाने का टास्क पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा है। गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के साथ पांचवें चरण की लोकसभा सीटों की चुनावी समीक्षा बैठक की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें किसी भी वोटर को नजरअंदाज नहीं करना है हर वोटर से तीन से चार बार संपर्क करें।

    Hero Image
    भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व अन्‍य।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पहले तीन चरणों के चुनाव में कम मतदान से चिंतित भाजपा का पूरा जोर वोटरों को घर से निकालने पर है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हर एक वोट को महत्वपूर्ण बताते हुए घर-घर कुंडी खटखटाने का टास्क पार्टी कार्यकर्ताओं को सौंपा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गुरुवार को प्रदेश मुख्यालय पर विधानसभा और विधान परिषद सदस्यों के साथ पांचवें चरण की लोकसभा सीटों की समीक्षा के दौरान उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें किसी भी वोटर को नजरअंदाज नहीं करना है, हर वोटर से तीन से चार बार संपर्क करें।

    इसे भी पढ़ें- आज गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे सीएम योगी, सांसद रवि किशन के लिए मांगेंगे वोट

    पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीटों पर मतदान 20 मई को होना है। जेपी नड्डा ने इस मौके पर लखनऊ क्लस्टर के तहत लोकसभा क्षेत्र लखनऊ, उन्नाव, मोहनलालगंज एवं रायबरेली के लोकसभा संयोजक, प्रभारी, विधानसभा संयोजक एवं प्रभारी, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारियों की भी अलग से बैठक की।

    इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-आगरा सहित कई जिलों में ठंडी हवा से राहत, वाराणसी में बढ़ा तापमान, जानिए कैसा रहेगा आज यूपी के मौसम का हाल

    राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव प्रचार और जनसंपर्क अभियान की समीक्षा के दौरान बूथ प्रबंधन पर विशेष जोर दिया और पन्ना प्रमुख की जवाबदेही तय की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।