Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP: भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन BL संतोष बोले- जनाधार बढ़ाइये, केवल 'मोदी-योगी' के नाम के सहारे मत रहिए

    By Jagran NewsEdited By: Prabhapunj Mishra
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 04:17 PM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष लोक सभा चुनाव 2024 की समीक्षा बैठक के दौरान पदाध‍िकार‍ियों से कहा क‍ि संगठन के बजाय सरकार चलाने और परिवार बढ़ाने में व्यस्त रहने से कांग्रेस की दुर्दशा ही हुई है। उन्‍होंने कहा क‍ि जनाधार बढ़ाइये केवल मोदी-योगी के नाम के सहारे मत रहिए। उन्‍होंने कहा क‍ि आपको कांग्रेस पार्टी से सीख लेने की जरूरत है।

    Hero Image
    Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी एवं सीएम योगी

    लखनऊ, राज्य ब्यूरो। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा जहां एक ओर क्षेत्रीय दलों से गठबंधन कर रही है वहीं अपने संगठन को और चुस्त-दुरुस्त बनाने में लगी है। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष ने शनिवार को प्रदेश में मिशन 2024 की तैयारियों का खाका खींचा। संगठन पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकों में उनकी चुनाव में भूमिका समझाई। कहा कि सभी को चुनाव में जुटना है। सिर्फ सरकार होने या भाषणों से काम नहीं चलने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संगठन का विस्तार और सामाजिक जनाधार बढ़ाना बेहद जरूरी है। केवल मोदी-योगी के नाम के सहारे न रहें। सिर्फ इसी से काम चलने वाला नहीं है। उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ ही सभी जातियों को जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने पदाधिकारियों को माला, माइक, मंच से परहेज करने की सलाह दी। बीएल संतोष शनिवार को दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को लखनऊ पहुंचे।

    लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारियों से कहा कि आने वाले दिनों में जिम्मेदारियां व चुनौतियां और बढ़ेंगी। ऐसे में प्रत्येक कार्यक्रम व अभियान की पूर्व तैयारी और कार्यक्रम को कैसे जमीन पर उतारा जाए, उसका रोडमैप बनाने के साथ हर चुनौती से निपटने का तंत्र तैयार किया जाए। उन्होंने महानगर व जिला अध्यक्षों में बदलाव पर भी प्रदेश अध्यक्ष के साथ चर्चा की। उन्होंने यह भी कहा कि हमें रोज अपना संगठन बढ़ाना है।

    कांग्रेस से सबक लीजिए। इतने वर्षों तक उनकी सत्ता थी। वे संगठन के बजाय केवल सरकार चलाने और परिवार बढ़ाने में व्यस्त रहे, इसलिए कांग्रेस का यह हाल हुआ। इसके अलावा महा जनसंपर्क अभियान में आम लोगों के घर तक पहुंचने के लिए इस संपर्क अभियान को और मजबूती से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता तथा प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ बैठक में कहा कि महा जनसंपर्क अभियान के जरिए केंद्र के नौ वर्षों की योजनाएं तथा सरकार के साहसिक निर्णय जन-जन तक पहुंचाएं।

    2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की लक्ष्य प्राप्ति का आधार बनेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्रदेश इकाई ने डेढ़ माह से अधिक समय तक अभियान को प्रभावी रूप से सफल बनाने में सामूहिकता में काम किया है। इसी तरह सहभागिता, समन्वय, सहयोग को कार्य का आधार बनाकर आगे भी काम करना है। उन्होंने कहा कि महा जनसंपर्क अभियान की सफलता के लिए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के साथ ही प्रदेश के कार्यकर्ताओं की प्रशंसा की।

    सभी कार्यक्रमों व अभियानों में उत्तर भाजपा का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा है। उन्होंने लोकसभा प्रवास योजना के तहत पिछले चुनाव में हारने वाली 14 लोकसभा सीटों में चलाए गए कार्यक्रमों व अभियान की समीक्षा की। इन सीटों में और मेहनत करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया की प्रदेश तथा क्षेत्रीय टीम के साथ बैठक में मार्गदर्शन दिया। संतोष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी उनके सरकारी आवास पर मुलाकात की।