विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BJP MLA देवमणि द्विवेदी ने CM योगी आदित्यनाथ से DM सुल्तानपुर को हटाने की मांग की

By Umesh TiwariEdited By:
Published: Tue, 08 Sep 2020 08:16 PM (IST)Updated: Tue, 08 Sep 2020 08:18 PM (IST)

भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने कहा कि जिलाधिकारी की स्वीकृति से ही बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया ...और पढ़ें

BJP MLA देवमणि द्विवेदी ने CM योगी आदित्यनाथ से DM सुल्तानपुर को हटाने की मांग की
BJP MLA देवमणि द्विवेदी ने CM योगी आदित्यनाथ से DM सुल्तानपुर को हटाने की मांग की

लखनऊ, जेएनएन। चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप में सुल्तानपुर के जिला पंचायत राज अधिकारी के निलंबित बाद भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने जिलाधिकारी सुल्तानपुर को हटाने की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिख कर कहा है कि कोविड किट व अन्य चिकित्सा उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप सही हैं। उन्होंने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा कि जिलाधिकारी की स्वीकृति से ही बड़े पैमाने पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जो एक लोक सेवक के दायित्वों को भी सही नहीं ठहराता है।