Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा ने अमेठी में सपा में लगाई बड़ी सेंध, व‍िधायक राकेश प्रताप स‍िंह के दो भाइयों ने ज्‍वॉइन की पार्टी

    Updated: Wed, 24 Apr 2024 09:35 AM (IST)

    राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले अमेठी की गौरीगंज सीट के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के दो भाई उमेश प्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह उर्फ सुरेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उमेश प्रताप सिंह की पत्नी और गौरीगंज की ब्लाक प्रमुख रूमा सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया।

    Hero Image
    अमेठी के पूर्व जिलापंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह को भाजपा की शपथ दिलवाते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक।

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा ने अमेठी जिले में सपा में बड़ी सेंध लगाई है। राज्यसभा चुनाव में सपा से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने वाले अमेठी की गौरीगंज सीट के सपा विधायक राकेश प्रताप सिंह के दो भाई उमेश प्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह उर्फ सुरेन्द्र प्रताप सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उमेश प्रताप सिंह की पत्नी और गौरीगंज की ब्लाक प्रमुख रूमा सिंह ने भी भाजपा का दामन थाम लिया। उप मुख्यमंत्री और भाजपा की प्रदेश स्तरीय ज्वाइनिंग समिति के अध्यक्ष ब्रजेश पाठक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में इन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई।

    इन लोगों ने भी ली भाजपा की सदस्‍यता  

    इनके अलावा भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले अमेठी के अन्य सपा नेताओं में मुसाफिरखाना के ब्लॉक प्रमुख दिनेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, शुकुल बाजार ब्लाक प्रमुख रहमतूलनिशा, जिला पंचायत सदस्य धर्मेश धोबी व राम सुफल पासी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवकली, श्याम किशोर (कल्लू) व राम तिलक पाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजपति देवी और पूर्व ब्लाक प्रमुख वन्दना श्रीवास्तव शामिल थे।

    ब्रजेश पाठक ने कहा कि आप सभी के जुड़ने से पार्टी मजबूत होगी। देश व प्रदेश में भाजपा की लहर चल रही है। बड़ी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। आप सभी अपने क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने और अमेठी की भाजपा प्रत्याशी स्मृति इरानी को भारी जीत दिलाने के लिए काम करें।

    यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर सपा में मचा घमासान, कौन चुनाव लड़ेगा? अखि‍लेश करेंगे तय

    यह भी पढ़ें: कन्नौज से अखिलेश के चुनाव लड़ने की अटकलें एक बार फिर तेज, कटेगा भतीजे का टिकट! खरीदे गए आठ नामांकन पत्र

    comedy show banner
    comedy show banner