Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    कांग्रेस पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी को विनय कटियार ने बताया चीन का दलाल, कहा- भारत छोड़ देना चाह‍िए

    By Divyansh RastogiEdited By:
    Updated: Sun, 04 Apr 2021 05:15 PM (IST)

    बाराबंकी के मुहल्ला कंपनी बाग में एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार। विनय कट‍ियार ने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को भारत छोड़कर चीन में ही जाकर बस जाना चाहिए।

    Hero Image
    बाराबंकी: मुहल्ला कंपनी बाग में एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार।

    बाराबंकी, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता विनय कटियार कांग्रेस पार्टी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने राहुल गांधी को चीन का दलाल तक बता दिया है। विनय कटियार ने कहा कि चीन राहुल गांधी को फंड‍िंग करता है। दरअसल, भाजपा के वरिष्ठ नेता विनय कटियार बाराबंकी के मुहल्ला कंपनी बाग में एक निजी कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। इस दौरान विनय कट‍ियार ने सुझाव दिया कि राहुल गांधी को भारत छोड़कर चीन में ही जाकर बस जाना चाहिए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस पार्टी विधवा विलाप कर रही: कांग्रेस के सरकार में संचालित योजनाओं व कार्यों पर भाजपा सरकार का ठप्पा लगाए जाने संबंधी कांग्रेसियों आरोप संबंधी पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी विधवा विलाप कर रही है। सत्ता में नहीं है इसलिए परेशान है। इसे विलाप करने दो, इसे कोई पुचकारने वाला है। वरिष्ठ नेता विनय कटियार लोधेश्वर महादेवा भी पहुंचे जहां भोलेनाथ का जलाभिषेक किया।

    2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार होगी : भाजपा नेता की कार से ईवीएम मिलने के मामले में विनय कटियार ने कहा कि उन्हें यह नहीं मालूम कि जिस कार से ईवीएम मिला है वह युवक भाजपा नेता है या कार्यकर्ता। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पहले ही कह दिया था कि व्यक्ति जो भी हो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। कटियार ने कहा कि वर्ष 2022 में एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। पिछली सरकारों में पंचवर्षीय योजना में एक पुल नहीं मिलता था। लेकिन भाजपा की सरकार में चार-चार पुलों के उद्घाटन हो रहे हैं। फोरलेन और सिक्सलेन बन रहा है। लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।