विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'कांग्रेस के बनाए RTI कानून को कमजोर कर रही BJP', अजय राय का बयान; कार्यकर्ताओं को भी मिल गया नया आदेश

Published: Sun, 15 Sep 2024 07:59 AM (IST)

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा आरटीआई कानून को कमजोर कर रही है। कांग्रेस का कहना है कि भाजपा ...और पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फाइल फोटो
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फाइल फोटो

HighLights

  1. कांग्रेस सूचना का अधिकार विभाग की कार्यशाला संपन्न
  2. मंडल व जिला स्तर पर भी जागरूक किए जाएंगे कार्यकर्ता

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस सूचना का अधिकार (आरटीआइ) के माध्यम से सूचनाएं एकत्रित कर भ्रष्टाचार व लोक हित के मुद्दों को अभियान के तहत उठाएगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को आरटीआइ का अधिक से अधिक प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कहा, कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2005 में सूचना का अधिकार कानून बनाया था। भाजपा सरकार इसे कमजोर करने का काम कर रही है। पहले इसके तहत आफलाइन व आनलाइन सूचनाएं मांगे जाने की व्यवस्था थी पर भाजपा सरकार ने अब केवल आनलाइन आवेदन की ही व्यवस्था कर दी है। कांग्रेस इसका लगातार विरोध कर रही है। यह कानून सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने का बड़ा माध्यम भी है।

लखनऊ में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला

कांग्रेस के आरटीआइ विभाग की ओर से शनिवार को लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में विभिन्न जिलों के पदाधिकारी व आरटीआइ एक्टिविस्ट शामिल हुए। कांग्रेस आरटीआइ विभाग के चेयरमैन पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मंडलों व जिलों में भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला को प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, आरटीआइ विभाग के प्रदेश सचिव कीर्ति प्रकाश पांडेय व अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। कार्यकर्ताओं को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कृत भी किया गया। इनमें लखनऊ की रीना जायसवाल, शशि सिंह पटेल, औरैया के चरण सिंह राजपूत, कानपुर के हरदीप सिंह व कन्नौज के डा.अरविन्द राजपूत शामिल रहे।

ये भी पढ़ें - 

जो दिखे जरूरी नहीं सच हो! गंदे पानी में सब्जी धोता दिखा विक्रेता... मगर पुलिस ने कुछ और ही बताई Video की सच्चाई