विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विधान परिषद उप चुनाव की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

By Dharmendra PandeyEdited By:
Published: Wed, 30 Aug 2017 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 04:04 PM (IST)

विधान परिषद का उप चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दोनों डिप्टी सीएम और दो मंत्री लड़ेंगे। सभी की जीत तय ...और पढ़ें

विधान परिषद उप चुनाव की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित
विधान परिषद उप चुनाव की पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशी घोषित

लखनऊ (जेएनएन)। भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद की पांच रिक्त सीटों के लिए आज अपने प्रत्याशियों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में मुख्यमंत्री व दो उप मुख्यमंत्री के साथ दोनों मंत्रियों के नाम हैं। 

माना जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के पांचों प्रत्याशी कल नामांकन करेंगे। विधान परिषद का उप चुनाव सीएम योगी आदित्यनाथ सहित दोनों डिप्टी सीएम और दो मंत्री लड़ेंगे। सभी का जीतना तय है। 

भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा व केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद के उप चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाया है। इनके साथ ही परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह तथा राज्य मंत्री मोहसिन रजा भी विधान परिषद के उप चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी होंगे। यह पांचों अभी किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इनका कार्यकाल 19 सितंबर को समाप्त हो जाता। पद पर बने रहने के लिए पांचों को 19 सितंबर से पहले सदस्य बनना जरूरी है। विधान परिषद में उपचुनावों के लिए मोहसिन रजा के नाम की घोषणा की। विधान परिषद का उप चुनाव 18 सितंबर को होगा। इसी दिन परिणाम भी आ जाएंगे।

चुनाव आयोग पहले पांच विधान परिषद सीटों से चार ही सीटों पर मध्यावधि चुनाव कराने का फरमान जारी किया था।ऐसे में योगी सरकार के किसी एक मंत्री कुर्सी जानी तय माना जा रहा था। इसमें कहा जा रहा था कि मोहसिन रजा की कुर्सी ज्यादा खतरे में थी।

योगी आदित्यनाथ तो मुख्यमंत्री हैं, तो ऐसे में उनका MLC बनना तय है। इसके अलावा केशव मौर्य और दिनेश शर्मा डिप्टी सीएम हैं। उनको भी किसी तरह का कोई खतरा नहीं था। लखनऊ दौरे पर आए पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि केशव जी को यूपी में मजबूती से राजनीति करनी है। ऐसे में केशव मौर्य भी सेफ जोन में थे। इसके बाद सिर्फ दो नाम बचते हैं, स्वतंत्रदेव सिंह और योगी सरकार में एकलौते मुस्लिम चेहरा मोहसिन रजा। इनमें से किसी एक को मंत्री पद त्यागना पड़ता। स्वतंत्र देव सिंह RSS के बैकग्राउंड और पार्टी संगठन से आते हैं।\ इतना ही नहीं यूपी में नरेंद्र मोदी की जो भी रैली होती हैं, उनकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वतंत्र देव ही उठाते रहे हैं। उन्हें भी किसी तरह का कोई खतरा नहीं था।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुरू की यूपी स्टार्टअप यात्रा, भरा जोश

खतरे में थी मोहसिन रजा की कुर्सी 

योगी सरकार के पांच मंत्रियों में से मोहसिन रजा ही ऐसे मंत्री हैं, जिनकी कुर्सी जानी लगभग तय मानी जा रही थी। चुनाव आयोग ने मंगलवार को अपने फैसले को बदलते हुए जयवीर सिहं की रिक्त हुई सीट पर भी चुनाव कराने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे अब साफ है कि योगी सरकार के पांचों मंत्री सेफ जोन में हैं, अब किसी भी मंत्री को अपनी कुर्सी नहीं त्यागनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का भ्रष्टाचार पर वार, सोराज सिंह अब कृषि निदेशक

एसपी के यशवंत सिंह, अशोक वाजपेयी, सरोजिनी अग्रवाल और बुक्कल नवाब तो वहीं बीएसपी के जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दिया था। चुनाव आयोग ने पांच सीटों के बजाए चार सीटों पर चुनाव कराने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें: यूपी भाजपा का संकट खत्म, विधानपरिषद की पांचवी सीट के लिये भी उप चुनाव

जयवीर सिंह के कार्यकाल का एक साल से कम का समय बचे होने मना कर दिया है, लेकिन मंगलवार चुनाव आयोग ने दोबारा से अधिसूचना जारी करके रिक्त हुई जयवीर सिंह की सीट पर चुनाव कराने फैसला किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।