विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी में उपचुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा, लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद वैटबैंक जुटाने की चुनौती

Published: Sun, 28 Jul 2024 09:15 AM (IST)

लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुए नुकसान के बाद अब पार्टी नए सिरे से अपना वोट बैंक संभालने में जुट ...और पढ़ें

पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा कल करेगी मंथन
पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा कल करेगी मंथन

HighLights

  1. पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा कल करेगी मंथन
  2. भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की होगी बैठक
  3. उपचुनाव जीतने के लिए पिछड़ी जातियों को किया जाएगा गोलबंद

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। विधानसभा की 10 सीटों के उपचुनाव से पहले भाजपा ने पिछड़ा वर्ग को साधने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की बैठक 29 जुलाई को लखनऊ में होने जा रही है। इसमें मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, महामंत्री उपस्थित रहेंगे।

बैठक में उपचुनाव जीतने के लिए खासकर पिछड़ी जातियों को साधने की रणनीति पर मंथन होगा। कार्यसमिति की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे।

कल लखनऊ में होगी बैठक

दरअसल, लोकसभा चुनाव में भाजपा को हुए नुकसान के बाद अब पार्टी नए सिरे से अपना वोट बैंक संभालने में जुट गई है। ऐसे में उपचुनाव से पहले भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग को साधने में भी लग गई है। पिछड़ों को जोड़ने का जिम्मा भाजपा ओबीसी मोर्चा को सौंपा गया है। इसी के तहत 29 जुलाई को मोर्चा लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में कार्यसमिति की बैठक करने जा रहा है।

कार्यसमिति के लिए प्रदेश भर से नेता व पदाधिकारी बुलाए गए हैं। इस बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह भी शामिल होंगे।

बैठक की तैयारियों को प्रदेश सरकार के पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री व ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष नरेन्द्र कश्यप अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार कार्यसमिति की बैठक में पिछड़े वर्ग के नेताओं को अपने-अपने सजातीय वोटों की जिम्मेदारी दिए जाने की संभावना है। इसके अलावा जिन 10 सीटों पर उपचुनाव होना है वहां भी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नेताओं को लगाया जाएगा। सबको उनके प्रभाव वाले क्षेत्रों में भेजा जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में मोर्चा के आगे के कार्यक्रम भी तय करेगा।

इसे भी पढ़ें: सपा विधानमंडल दल की बैठक आज, अखिलेश कर सकते हैं नेता प्रतिपक्ष की घोषणा; रेस में ये नाम सबसे आगे