Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lucknow News: मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन से अधिक राहगीर जख्मी, दो घंटे तक ठप रहा आवागमन

    लखनऊ में मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन से अधिक राहगीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मधुमक्खियों के हमले से निगोहां-बेनीगंज मार्ग पर करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। बताया जा रहा है कि एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते पर पक्षी ने हमला कर दिया। जिससे बाद मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Sat, 29 Mar 2025 01:58 PM (IST)
    Hero Image
    मधुमक्खियों के हमले से राहगीरों में हड़कंप। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, निगोहां। लखनऊ के निगोहां में शनिवार को मधुमक्खियों के हमले में आधा दर्जन से अधिक राहगीर जख्मी हो गए। लोगों को सड़क गिरता देख आसपास के लोगों ने धुंआ जलाकर मधुमखियों को भगाया और घायलों को निजी अस्पताल भेजा। करीब दो घंटे तक निगोहां- बेनीगंज मार्ग पर मधुमक्खियों की वजह से आवागमन ठप रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रत्यक्षदार्शियों ने बताया कि निगोहां गांव जाने वाले मार्ग किनारे एक बरगद के पेड़ पर मधुमक्खी के छत्ते पर पंक्षी ने हमला कर दिया। जिससे बाद मधुमक्खियों के झुंड ने गैस गोदाम के पार तिराहे होते हुए गुजर रहे राहगीरों पर हमला बोल दिया।

    यह देख आसपास के लोगों ने दौड़कर खरपतवार में आग लगाकर धुंआ किया और मधुमक्खियों को भगाया। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग प्रभावित रहा। मधुमक्खी के हमले में रामकुमार, शबाना, गुरु प्रसाद, साहिल, रेनू सैनानी, राजेन्द्र, दीपक आशाराम, इन्तिसार, रामू, नीरू सहित दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

    मधुमक्खियों के हमले से कई लोग घायल हो गए। जागरण (सांकेतिक तस्वीर)


    इसे भी पढ़ें- UP News: ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूट गई थी कैंची, 17 साल बाद डॉक्टरों ने निकाली

    ग्रामीणों ने बताया कि निगोहां कस्बे के सत्यनारायण इण्टर कालेज और बरगद के पेड़ में लगे मधुमक्खियों के छत्तों पर बाज के हमले के बाद मधुमखियों के हमले से छात्र छात्राओ सहित राहगीर अक्सर घायल हो जाते हैं। कई बार कालेज प्रशासन से भी छत्तों को हटवाने की गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

    इसे भी पढ़ें- UP Schools: यूपी के स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन, अब इतनी उम्र होने पर ही मिलेगा एडमिशन

    मेरठ में मधुमक्खियों ने मचाया था आतंक

    बीते 24-25 फरवरी को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में मधुमक्खियों के हमले में 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे। जैसे-तैसे कंबल ओढ़ाकर और धुंआ कर छात्रों-अभिभावकों, कर्मचारियों को मधुमक्खियों के डंक से बचाया गया था। इससे पहले भी शुक्रवार शाम को भी मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोला था, जिसमें एक रिटायर्ड जेई धर्मवीर शर्मा की मौत हो गई थी और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।

    मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए मुख्य गेट के पास भगदड़ की स्थिति बन गई थी। घंटेभर तक चीख-पुखार, भागदौड़ चलती रही। विश्वविद्यालय प्रशासन ने वन विभाग की टीम बुलाई। क्षेत्रीय वन अधिकारी रविकांत के निर्देश पर पहुंची टीम ने फंसे छात्र-छात्राओं, अभिभावकों को कंबल ओढ़ाकर बाहर निकाला गया था।