लखनऊ में बोले बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह, सूबे के हर विकासखंड में होंगे कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय
बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को माध्यमिक स्तर कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा दिलाने के लिए उच् ...और पढ़ें

लखनऊ, राज्य ब्यूरो। बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा है कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) को माध्यमिक स्तर कक्षा नौ से 12 तक की शिक्षा दिलाने के लिए उच्चीकृत किया जा रहा है। जिन विकासखंडों में केजीबीवी अभी संचालित नहीं है वहां भी सरकार नए विद्यालय खोलेगी।
उच्चीकरण के बाद 377 विद्यालयों में अतिरिक्त 100 बालिकाओं के पठन-पाठन व आवासीय व्यवस्था के लिए एकेडमिक ब्लाक व बालिका छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है। इस वर्ष लगभग 200 भवनों का निर्माण पूर्ण होगा, जिसमें 20,000 बालिकाओं को लाभ मिलेगा।
अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कंवेंशन सेंटर लखनऊ में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कार्यरत वार्डन की एक दिवसीय पुर्नबोधात्मक अभिमुखीकरण कार्यशाला में मंत्री ने कहा कि सरकार बालिकाओं की शिक्षा के सपनों को साकार करने के लिए कटिबद्ध है।
केजीबीवी के 177 भवनों का निर्माण कार्य 2023-24 तक पूरा होगा, जिसमें 17700 अतिरिक्त बालिकाओं को लाभ मिलेगा। इसी तरह 2023-24 तक 446 केजीबीवी उच्चीकृत होने पर 1,18,600 बालिकाओं को लाभान्वित किया जा सकेगा। सभी बालिकाओं को तकनीक से दक्ष किया जाए।
उन्होंने कहा कि खान एकेडमी के प्रतिनिधि बालिकाओं को डिजिटल माध्यम से गणित सिखा रहे हैं। 2023-24 में हर बालिका को 25 घंटे तक खान एकेडमी पर अभ्यास करने के लक्ष्य को पूर्ण करने की कार्य योजना प्रस्तुत की। आइआइटी गांधीनगर गुजरात के प्रो. मनीष जैन ने केजीबीवी में संचालित जिज्ञासा कार्यक्रम के अनुभव बताया।
प्राचार्य आंग्ल भाषा प्रशिक्षण संस्थान प्रयागराज ने शिक्षकों के लिए विकसित किये गये आनलाइन दीक्षा पर उपलब्ध प्रशिक्षण कोर्स पर चर्चा किया। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद ने वार्डेन से संवाद स्थापित करके उनकी समस्याओं का समाधान करते हुए कहा कि सभी केजीबीवी में कंप्यूटर, इंटरनेट, स्मार्ट क्लास, टैबलेट्स आदि उपकरण उपलब्ध कराया जा रहे हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।