Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bakrid Eid ul Adha 2025: राज्यपाल, मुख्यमंत्री, मायावती और अखिलेश ने प्रदेशवासियों को दी बकरीद की बधाई

    Updated: Sat, 07 Jun 2025 12:06 PM (IST)

    Bakrid Eid ul Adha 2025 राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार बलिदान समर्पण सेवा त्याग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में एकता सद्भाव एवं परस्पर सहयोग की भावना को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। भाईचारे का प्रतीक है।

    Hero Image
    राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बकरीद की बधाई

    राज्य ब्यूरो, जागरण, लखनऊ : राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है।

    राज्यपाल व मुख्यमंत्री के साथ ही बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी है। मायावती और अखिलेश ने एक्स हैंडिल से बधाई प्रेषित की है।

    राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार बलिदान, समर्पण, सेवा, त्याग और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सद्भाव व परस्पर सहयोग की भावना को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद पर बधाई संदेश में कहा कि ईद-उल-अजहा का त्योहार सभी को मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।

    बसपा मुखिया मायावती ने लिखा है, देश व दुनिया भर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों व उनके परिवार वालों को ईद उल़-अज़हा त्योहार की दिली मुबारकबाद एवं सुख, शान्ति व समृद्ध जीवन की शुभकामनायें।

    अखिलेश यादव ने भी दिली मुबारकबाद दी और लिखा है, ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद।