Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bakrid 2024: यूपी में आज मनाई जा रही बकरीद, सीएम योगी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

    Eid al-Adha 2024 राजधानी लखनऊ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सोमवार की सुबह 10 बजे ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर 11 बजे होगी। इस दौरान कई राजनैतिक दलों के नेता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। ईदगाह और टीलेवाली मस्जिद को जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।

    By Manoj Kumar Tripathi Edited By: Vinay Saxena Updated: Mon, 17 Jun 2024 07:44 AM (IST)
    Hero Image
    सीएम योगी और राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को दी बकरीद की बधाई।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व त्याग और बलिदान के प्रति आदर व्यक्त करने वाला है। यह पर्व हमें खुशियां बांटने व गरीब तथा बेसहारा लोगों की मदद करने का अवसर प्रदान करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह त्योहार सभी के लिए मिल-जुल कर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है। वहीं, विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि यह पर्व गरीबों व जरूरतमंदों की मदद करने तथा समाज में भाईचारे व सद्भावना को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को बकरीद की मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा है कि यह त्योहार सद्भाव, सहयोग, समर्पण व त्याग तथा बलिदान का संदेश देता है।

    ईदगाह में सुबह 10 और टीले वाली मस्जिद में 11 बजे होगी नमाज

    ईद-उल-अजहा (बकरीद) की नमाज सुबह 10 बजे ईदगाह और टीले वाली मस्जिद पर 11 बजे होगी। इस दौरान कई राजनैतिक दलों के नेता और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहेंगे। ईदगाह और टीलेवाली मस्जिद को जाने वाले मार्ग पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। नमाज के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।