यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PadamShree Baba Yogendra : संस्कार भारती के संस्थापक पदमश्री बाबा योगेन्द्र का लखनऊ में निधन, 11 मई को हुई थी तबीयत खराब
PadamShree Baba Yogendra संस्कार भारती के संस्थापक पदमश्री बाबा योगेन्द ने निर्जला एकादशी के दिन अंतिम सांस ली। 99 वर्षीय ...और पढ़ें

लखनऊ, जेएनएन। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की इकाई संस्कार भारती के संस्थापक 99 वर्षीय बाबा योगेन्द्र का शुक्रवार को लखनऊ में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शोक की लहर फैल गई है।
पद्मश्री बाबा योगेन्द्र का लखनऊ के डा राममनेहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में शुक्रवार को निधन हो गया। संस्कार भारती के संस्थापक पदमश्री बाबा योगेन्द ने निर्जला एकादशी के दिन अंतिम सांस ली। 99 वर्षीय बाबा योगेन्द्र को 11 मई को गोरखपुर में हार्ट अटैक के बाद 12 मई को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 27 मई को बेहतर इलाज के लिए बाबा योगेन्द्र को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में लाया गया। इसके बाद यहां दस जून शुक्रवार को सुबह आठ बजे उन्होंने प्राण त्यागे। बाबा के न रहने की खबर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में शोक की लहर दौड़ गई।

बाबा के पार्थिव शरीर को सुबह दस बजे अस्पताल से आरएसएस संघ कार्यालय भारतीय भवन राजेन्द्र नगर लाया गया। जहां उनके अंतिम दर्शन के लिए उनके चाहने वालो का भारी तांता लगा रहा। आज उनके अंतिम दर्शन करने वालो में संघ की ओर से सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डॉ कृष्ण गोपाल, प्रचार प्रमुख सुरेश, क्षेत्र प्रचारक अनिल, प्रांत प्रचारक कौशल, संस्कार भारतीय के अखिल भारतीय अध्यक्ष वासुदेव कामद, सूचना आयुक्त सुभाष चंद्र सिंह, महापौर संयुक्ता भाटिया, सिंधी एकेडमी के उपाध्यक्ष नानक चंद लखमानी, बाबा जी के भतीजे सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, संस्कार भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री अभिजीत गोखले, संस्कार भारती के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बांके लाल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, लोकगायिका पद्म श्री मालिनी अवस्थी, भातखंडे विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति डॉ पूर्णिमा पांडे, राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष सीताराम कश्यप, केंद्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ देवेंद्र त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
