Ayodhya Deepotsav Record: CM योगी आदित्यनाथ ने खींच दी बड़ी लकीर, छह वर्ष में दीपोत्सव पांच बार विश्व रिकार्ड
Ayodhya Deepotsav World Record वर्ष 2021 में यहां पर नौ लाख 44 हजार दीप जले थे तब भी एक स्थान पर एक साथ इतने दीपक जलने का विश्व रिकार्ड बना था। अयोध्या में दीपोत्सव वर्ष 2017 से शुरु हुआ था। तब वहां पर 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे।

लखनऊ, जेएनएन। Ayodhya Deepotsav World Record: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) किसी की काम को मिशन मोड पर लेकर उसको नया आयाम देने में माहिर है। कोरोना संक्रमण काल में उनके इसी काम की विदेश तक में काफी सराहना हुई।
मुख्यमंत्री के पद पर शपथ लेने के बाद उन्होंने वर्ष 2017 में रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव की शुरूआत कराई। वर्ष 2017 में एक लाख 71 हजार दीप जलाए गए थे जो छह वर्ष के सफर में 15 लाख 76 हजार तक पहुंच गए हैं। अयोध्या में छठे दीपोत्सव पर लगातार पांचवी बार विश्व कीर्तिमान गिनीज बुक में दर्ज किया गया है।
बड़ी लकीर खींचना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शगल
बड़ी लकीर खींचना उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का शगल है। इनका यह फन अयोध्या के दीपोत्सव में देखने को मिल रहा है। यहां पर दीपक प्रज्जवलन में अपने ही रिकार्ड टूट रहे हैं। हर बार दीपोत्सव की समीक्षा के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ कुछ ऐसी सलाह देते हैं कि रामनगरी में दीपोत्सव का स्वरूप वृहद होता जा रहा है।
15.76 लाख दीप प्रज्वलन का नया रिकार्ड
छठें दीपोत्सव में रामनगरी में सरयू तट पर 15.76 लाख दीप प्रज्वलन का नया रिकार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया। वर्ष 2021 में यहां पर नौ लाख 44 हजार दीप जले थे, तब भी एक स्थान पर एक साथ इतने दीपक जलने का विश्व रिकार्ड बना था। अयोध्या में दीपोत्सव वर्ष 2017 से शुरु हुआ था। तब वहां पर 1.71 लाख दीपक जलाए गए थे। अयोध्या की दीपोत्सव वाराणसी की देव दीपावली की तर्ज पर कराया जा रहा है।
रिकार्ड इस तरह हर वर्ष बनता रहा
वर्ष दीपक घाट स्वयंसेवक
2017 1,87210 309 4,000
2018 3,0115 214 5,000
2019 4,0402 617 7,000
2020 6,0656 924 10,000
2021 9,4155 132 12,000
अयोध्या में पांच घंटे में बाती व तेल से सज्जित हुए लाखों दीप
राम की पैड़ी पर नजारा अद्भुत था। सूर्य ढलने के पहले सवा पांच बजे 22 हजार स्वयंसेवकों ने एक साथ घाटों पर सज्जित दीपों को जलाने का क्रम प्रारंभ किया। 20 मिनट के भीतर सभी दीप प्रज्वलित हो गए। इनकी आभा से सरयू तट दमक उठा। इस बीच गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड की टीम ने 20 मिनट तक ड्रोन से जलते हुए दीपों की गणना की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) व सीएम योगी योगी आदित्यनाथ मंच पर थे। जय श्रीराम की अनुगूंज संग मोदी-मोदी की आवाज भी आती रही। तभी गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड बन जाने की घोषणा से रोमांच की लहर दौड़ गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।