Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    #AyodhyaDeepotsav इंटरनेट मीडिया पर छाया, 230 करोड़ बार लोगों ने देखा, जमकर शेयर हुई तस्वीरें

    By Umesh TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 24 Oct 2022 05:09 PM (IST)

    Ayodhya Deepotsav 2022 अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। लोगों ने दीपोत्सव को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार ट्वीट रीट्वीट लाइक और रिप्लाई्र के जरिए किया।

    Hero Image
    Ayodhya Deepotsav 2022: ट्विटर पर छाया हैशटैग #AyodhyaDeepotsav।

    Ayodhya Deepotsav 2022: लखनऊ, जेएनएन। दीपोत्सव पर जहां एक तरफ अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी ने अलौकिक समा बांधा, वहीं इंटरनेट की आभासी दुनिया में भी यूजर्स ने इस महा उत्सव को हाथों हाथ लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटैग #AyodhyaDeepotsav लगातार ट्रेंड में बना रहा। ट्विटर पर ये ट्रेंड 230 करोड़ से भी ज्यादा बार लोगों तक पहुंचा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं दो लाख से ज्यादा लोगों ने इस ट्रेंड के साथ दीपोत्सव को लेकर अपनी भावनाओं का इजहार ट्वीट, रीट्वीट, लाइक और रिप्लाई्र के जरिए किया। यूजर्स ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया। बता दें कि साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।

    मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाशपर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रभु श्रीराम से उनकी सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की है। शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व भारत की सनातन धर्म की परम्परा का एक महत्वपूर्ण पर्व है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के 14 वर्ष के वनवास के उपरान्त अयोध्या आगमन और रामराज के शुभारम्भ की स्मृति स्वरूप आज से हजारों वर्ष पहले पूरे भरतखण्ड में श्रद्धालुओं द्वारा दीपमालाओं से अपने-अपने घरों को सजा करके इस पर्व को मनाना प्रारम्भ किया गया।

    गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस 'भव्य दीपोत्सव' को देखा-परखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को नवीन विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के शिक्षकों व छात्रों की बड़ी भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही 'श्री राम जय राम जय जय राम' के जाप के साथ एक-एक कर 15.76 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। मंच संचालक ने जैसे ही यह जानकारी दी, समूची अयोध्या एक बार फिर 'जय सिया राम' का गगनभेदी नारों से गूंज उठी। इससे पहले विगत वर्ष भी इसी स्थान पर दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था।

    हर दिल में फिर उतरे योगी

    2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में भी जब यह आयोजन समृद्धतम रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने अपने योगी को फिर दिल में बैठा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनकी लोकप्रियता की बात कही।

    2017 में जले थे 1.71 लाख दीप

    2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख दीप प्रज्ज्वलित किये गए थे। इस बार (2022) 15.76 लाख दीपों का रिकॉर्ड बना। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।