Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Awadh Region Election 2022 Voting: बाराबंकी में शाम पांच बजे तक सबसे ज्यादा 58 फीसद मतदान, श्रावस्‍ती में भी दिख रहा उत्साह

    By Vikas MishraEdited By:
    Updated: Sun, 27 Feb 2022 07:17 PM (IST)

    Amethi Raebareli Sultanpur Barabanki Ayodhya Bahraich Shravasti Gonda Election 2022 News अवध क्षेत्र के जिले बाराबंकी सुलतानपुर बहराइच अमेठी गोंडा श्रावस्ती रायबरेली और अयोध्या में निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया है। उपरोक्त सभी जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

    Hero Image
    यूपी चुनाव 2022 चरण 5 मतदान लाइव अपडेट

    लखनऊ, जेएनएन। Election 2022 Phase 5 Voting यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में आज अवध क्षेत्र के जिले बाराबंकी, सुलतानपुर, बहराइच, अमेठी, गोंडा, श्रावस्ती, रायबरेली और अयोध्या में निर्धारित समय के अनुसार सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया था। उपरोक्त सभी जिलों में सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गोंडा में सात, सुलतानपुर में पांच, बहराइच में सात, बाराबंकी में छह, श्रावास्ती में दो, अमेठी में चार, रायबरेली की एक और अयोध्या में पांच विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जनपद गोंडा में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

    • विधानसभा गोंडा सदर -54.8 %
    • विधानसभा मेहनौन- 57%
    • विधानसभा कटरा - 57.1%
    • विधानसभा करनैलगंज- 55.32%
    • विधानसभा तरबगंज- 53.13%
    • विधानसभा मनकापुर-50.52 %
    • विधानसभा गौरा -51.6 %
    • कुल मतदान 54.31%

    अमेठी शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत

    • गौरीगंज विधानसभा (185) - 54.02℅
    • तिलोई विधानसभा (178) - 54.8%
    • जगदीशपुर विधानसभा(184) - 50.4%
    • अमेठी विधानसभा (186) - 52.05%
    • चारों विधानसभा का मतदान प्रतिशत -52.77

    अयोध्या में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

    • 271 रूदौली - 57.00%
    • 273 मिल्कीपूर - 56.12%
    • 274 बीकापुर- 58.45%
    • 275 अयोध्या - 54.50%
    • 276 गोसाईगंज - 58.47%
    • जनपद अयोध्या- 56.9%

    श्रावस्ती में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

    • 289-भिनगा- 57.10 प्रतिशत
    • 290-श्रावस्ती- 57.37 प्रतिशत
    • कुल - 57.23 प्रतिशत

    सुलतानपुर में पांच बजे तक मतदान प्रतिशत

    • सुलतानपुर 56.18
    • सदर 56.92
    • इसौली 54.23
    • कादीपुर 53.32
    • लम्भुआ 53.88
    • कुल 54.88

    बाराबंकी में पांच बजे तक मतदान

    • कुर्सी 52.18
    • रामनगर 58.01
    • बाराबंकी 55.06
    • जैदपुर 55.00
    • दरियाबाद 53.20
    • हैदरगढ़ 55.00
    • रुदौली आंशिक 58.10

    बहराइच में पांच बजे तक मतदान प्रत‍िशत

    • बहराइच 53.42
    • महसी 59.11
    • पयागपुर 54
    • बलहा 56
    • कैसरगंज 52.10
    • मटेरा 56.10
    • नानपारा 56.10
    • बहराइच जिले में कुल मतदान प्रतिशत 55 

    रायबरेली में शाम पांज बजे तक मतदान प्रत‍िशत

    • सलोन में 5 बजे तक मतदान 56.6 प्रतिशत

    दोपहर तीन बजे तक मतदान प्रतिशतः अवध क्षेत्र में अयोध्या शीर्ष पर बना हुआ है। यहां वोटरों के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दोपहर तीन बजे तक रामनगरी में 50.66 फीसद मतदान हो चुका है। अभी भी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है। वहीं, श्रावस्ती भी बहुत पीछे नहीं है। यहां 49.40, बहराइच 48.75, अमेठी 46.42, गोंडा 46.62, रायबरेली 46.86, सुलतानपुर 46.43 और बाराबंकी में 45.53 फीसद मतदान हो चुका है। 

    दोपहर एक बजे तक मतदान प्रतिशत: अवध क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। अभी तक हुए छह घंटे के मतदान में रामनगरी अयोध्या ने बाजी मारी है। चुनाव आयोग की ओर से एक बजे तक जारी आंकड़े के मुताबिक, अयोध्या में 38.79 फीसद मतदान हो चुका है। इसके अलावा बहराइच में 37.31, बाराबंकी 36.25, अमेठी 36.02, श्रावस्ती 36.57, सुलतानपुर में 34.85, रायबरेली में 33.64 और गोंडा में 34.35 लोगों ने मतदान किया है। 

    सुबह 11 बजे तक मतदान प्रतिशतः अवध क्षेत्र के आठ जिलों में सुबह सात से नौ यानी दो घंटे में वोटिंग प्रतिशत काफी कम था लेकिन, नौ से 11 बजे के बीच मतदाताओं ने रफ्तार पकड़ी। इस दौरान अयोध्या में सबसे ज्यादा 24.61 फीसद लोगों ने वोट किया। इसके अलावा दो विधानसभा सीटों वाला जिला श्रावस्ती में 23.18, बहराइच में 22.82, सुलतानपुर में 22.44, रायबरेली में 20.11, अमेठी में 21.55, गोंडा में 22.29, और बाराबंकी में 18.67 फीसद मतदान हो चुके हैं। 

    सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशतः पहले दो घंटे यानी सात से नौ बजे तक अयोध्या में 9.44, गोंडा में 8.29, सुलतानपुर 8.58, श्रावस्ती 9.65, रायबरेली 7.48, बहराइच में 7.51, अमेठी 8.65 और बाराबंकी में 6.20 फीसद मतदान हो चुके हैं।

    Amethi Election 2022 Phase 5 Voting, Raebareli Election 2022 Phase 5 Voting, Sultanpur Election 2022 Phase 5 Voting, Barabanki Election 2022 Phase 5 Voting, Ayodhya Election 2022 Phase 5 Voting, Bahraich Election 2022 Phase 5 Voting, Shravasti Election 2022 Phase 5 Voting, Gonda Election 2022 Phase 5 Voting

    गोंडा: गोंडा की सात विधानसभा सीटों में वोटिंग जारी है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में दोपहर तीन बजे तक 46.62 फीसद मतदान हो चुका है। यहां कुल 80 प्रत्याशी मैदान में है। 24 लाख मतदाता इनके भाग्य का फैसला करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डा. उज्जवल कुमार ने बताया कि चुनाव शुरू हो गया है। मतदाताओं को मतदान में कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ख्याल रखने को कहा गया है। मतदाताओं को वोट डालने के लिए मतदाता पहचान पत्र के अलावा अन्य वैकल्पिक 12 प्रकार के दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज होने पर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा, परंतु ऐसे मतदाता जो अपना मतदाता फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं। वह आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड बैंकों या डाकघरों से जारी किये गये फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गये फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र, सांसदों या विधायकों अथवा विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान पत्र, यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी पहचान पत्र शामिल हैं। 

    मतदान के दौरान निर्वाचन से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत के लिए कन्ट्रोल रूम के नंबर 05262-233710 एवं व्यय अनुवीक्षण संबंधी शिकायतों के लिए कंट्रोल रूम के नंबर 05262-233711 पर कॉल की जा सकती हैं।इसके अलावा अपर जिला मजिस्ट्रेट 9454417608, मुख्य राजस्व अधिकारी 9454419060, एसडीएम सदर 9454416072, एसडीएम मनकापुर 9454416073, एसडीएम तरबगंज 9454416074 तथा एसडीएम कर्नलगंज 9454416075, सीओ सिटी 9454401373, सीओ मनकापुर 9454401376, सीओ तरबगंज 9454401375 तथा सीओ करनैलगंज के सीयूजी 9454401374 तथा जिलाधिकारी के सीयूजी 9454417537 पर काल की जा सकती हैं। 

    सुलतानपुर: जिले की पांच विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। दोपहर तीन बजे तक जिले में कुल 46.43 फीसद मतदान हो चुका है। पोलिंग बूथों पर लोगों की कतार लगी नजर आ रही है। इसी बीच, पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी विनोद सिंह और सपा प्रत्याशी अनूप सांडा ने परिवार के साथ वोटा डाला। इसके अलावा अन्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का उत्साह दिख रहा है। बुजुर्ग से लेकर युवा तक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। इस बीच कुछ स्थानों पर ईवीएम खराब होने की भी सूचना मिल रही है। जिले में कुल 2244 बूथ बनाए गए हैं। 18 लाख से अधिक मतदाता कुल 44 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आयोग के निर्देश पर 60 फीसद बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी व एक माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान निर्विघ्न संपन्न कराने को 20 हजार से अधिक सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं। इसमें 7700 सीआरपीएफ, सीआइएसएफ, बीएसएफ, आइटीबीपी के जवान व पुलिस के करीब नौ हजार जवान शामिल हैं। साढ़े तीन हजार होमगार्ड नजर रख रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। चुनाव में पूर्व मंत्रियों व पूर्व सांसद समेत 44 प्रत्याशियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। पूर्व मंत्री विनोद सिंह को भाजपा ने सुलतानपुर सीट से चुनाव मैदान में उतारा है, वहीं ओपी सिंह बसपा के टिकट से सदर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व सांसद ताहिर खान को सपा ने इस बार इसौली सीट पर मौका दिया है। पिछले चुनाव परिणाम की बात करें तो पांच में से चार पर भाजपा को जीत मिली थी। अब इस बार के नतीजे क्या होंगे, इस बारे में पता 10 मार्च को मतगणना के बाद लग सकेगा।

    बहराइच: जिले की सात विधानसभा सीटों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में दोपहर तीन बजे तक कुल 48.75 फीसद मतदाता वोट कर चुके हैं। केंद्रों पर मतदाताओं का आगमन धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुजुर्ग से लेकर युवा तक मताधिकार का प्रयोग करने के लिए बूथ पर पहुंच रहे हैं। वहीं, सपा ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की है। जिले की पयागपुर विधानसभा सीट के बूथ संख्या 323 पर ईवीएम खराब होने की सूचना मिल रही है। सपा का कहना है कि जिला प्रशासन और चुनाव आयोग कृपया जल्द इस मामले का संज्ञान लें। 

    जिले में कुल 1393 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। यहां 2903बूथों पर 25 लाख 59 हजार 769 मतदाता 72 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। आयोग के निर्देश पर 60 फीसद बूथों की वेबकास्टिंग कराई जा रही है। प्रत्येक बूथ पर चार मतदान कर्मी व एक माइक्रो आब्जर्वर की ड्यूटी लगाई गई है। मतदान निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए 22 जोन, 198 सेक्टर बनाए गए हैं। यहां मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। 12,000 से अधिक कर्मचारियों को चुनाव में ड्यूटी के लिए लगाया गया है। स्थानीय पुलिस बल के अलावा 7235 सीआरपीएफ के जवान बूथों की निगरानी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए कोविड हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। चुनाव में सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा के अलावा दो पूर्व मंत्रियों यासर शाह व अनुपमा जायसवाल की प्रतिष्ठा दांव पर है।

    बाराबंकी: जिले की 6 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह 6:00 से 7:00 तक प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं के सामने ईवीएम में माक पोल किया गया। इसके बाद 7:00 बजे से 2830 बूथों पर मतदान शुरू हो गया। कुछ केंद्रों पर मतदान 40 मिनट लेट रहा जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और वोट किया। सुबह से ही मतदान स्थलों पर लाइन लगना शुरू हो गई। यहां दोपहर तीन बजे तक 45.53 फीसद मतदान हो चुका है। हालांकि, अब पोलिंग बूथों पर भीड़ बढ़ती दिख रही है। दिव्यांग, बुजुर्ग और युवा ने भी मतदान में जोश दिखाया और सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचे। मशीन न चलने के कारण आंगनबाड़ी केंद्र भुलभुलपुर में 40 मिनट देरी से मतदान शुरू हुआ। सतरिख कस्बे में मतदान केंद्र पर पहला वोट कृष्ण कुमार ने वोट दिया। मसौली में पूर्व मंत्री फरीद महफूज किदवाई व उनके पुत्र फैजान किदवई ने मतदान किया। कस्बा रामनगर में युवा दिव्यांग आकाश कश्यप मतदान किया। वहीं, बूथ नंबर 41 मसौली में 39 मिनट मशीन में खराबी पाई गई। हालांकि, 40 मिनट बाद वोटिंग शुरू हो गई। 

    दारोगा की पिटाई, मतदान स्थल पर हंगामाः विधानसभा क्षेत्र बाराबंकी के मतदान स्थल ढकोली पर मतदान शुरू होते ही बवाल हो गया। यहां सोमैया चौकी इंचार्ज पर आरोप था कि वह समाजवादी पार्टी का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस बुलाई गई। पिटाई करने वाले भाग निकले, उसमें से एक ग्रामीण को पकड़ लिया गया है। हालांकि, ग्रामीणों का आक्रोश बंद नहीं हुआ, तब वहां से चौकी इंचार्ज को हटाया गया।

    अयोध्या: विधानसभा चुनाव में रविवार को रामनगरी में मतदान को लेकर खूब उत्साह नजर आ रहा है। मतदाताओं में अपना जनप्रतिनिधि चुनने को लेकर खास दिलस्पी दिख रही है। शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में लोग वोट देने निकल रहे हैं। खास तौर पर पहली बार वोट दे रहे मतदाताओं में उल्लास दिख रहा है। जनपद में दोपहर तीन बजे तक सबसे ज्यादा 50.66 फीसद मतदाता वोट दे चुके हैं। जिले में पांच विधानसभा क्षेत्रों में कुल 46 प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे हैं। शहर में मनोहर लाल इंटर कॉलेज व मदन मोहन विद्या मंदिर में ईवीएम में खराबी आने से मतदान रुक गया है। वहीं, दूसरी ओर मंडलायुक्त नवदीप रिणवा, जिलाधिकारी नीतीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडे व मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने मतदान किया है। अधिकारियों ने मतदेय स्थलों का निरीक्षण भी किया है।राजनीतिक दलों के नेता अपने मतदाताओं से लगातार संपर्क कर उनसे जल्द से जल्द वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। शहर में मतदान केंद्रों पर धीरे धीरे भीड़ भी बढ़ रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग मतदेय स्थलों की ओर जाते नजर आने लगे हैं।

    श्रावस्ती: दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू है। मतदाताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बूथों पर कतार लगने लगी है। दोपहर तीन बजे तक 49.40 फीसद वोट पड़ चुके हैं। बूथों पर भीड़ बढ़ रही है। कलेक्ट्रेट के बिल्कुल बगल स्थित प्राथमिक विद्द्यालय बगुरैया के मतदान केंद्र पर डीएम नेहा प्रकाश व सीडीओ ईशान प्रताप सिंह ने अपना वोट डाला। दोनों अधिकारियों ने बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की। भिनगा शहर के अलक्षेन्द्र इंटर कालेज में भी मतदाताओं कतार धीरे-धीरे लंबी हो रही ही। मतदान के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अर्धसैनिक बल के जवान व पुलिसकर्मी तैनात हैं। 493 मतदान केंद्रों के 907 बूथों पर मतदान हो रहा है।

    रायबरेली: रावली जिले के सलोन विधानसभा क्षेत्र में सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। यहां के 293 बूथों पर मतदान हो रहा है। यह सीट अमेठी संसदीय क्षेत्र में आती है और इसका जिला रायबरेली है। यहां दोपहर तीन बजे तक 46.86 फीसद मतदान हो चुका है। अमेठी की बाकी सीटों के साथ ही यहां चुनाव हो रहा है। सलोन सीट पर केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी के साथ ही कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। यहां से भाजपा ने दिवंगत विधायक दल बहादुर कोरी के पुत्र अशोक को उम्मीदवार बनाया है। वहीं सपा ने जगदीश प्रसाद, कांग्रेस अर्जुन पासी, बसपा ने स्वाति सिंह मैदान में उतारा है। चुनावी संग्राम दिलचस्प है और मतदाता भी सुबह से ही कतार में लगे हैं।

    अमेठी: जिले में चार विधानसभा सीटें अमेठी, तिलोई, जगदीशपुर सुरक्षित और गौरीगंज में निर्धारित समयानुसार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। जिले में दोपहर तीन बजे तक 46.42 फीसद वोट पड़ चुके हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री और अमेठी सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ संजय सिंह ने  माडल स्कूल जंगल रामनगर में परिवार के साथ वोट डाला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर कतार लगी हुई है।