लखनऊ के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अफरातफरी, एयर इंडिया और इंडिगो की उड़ानें निरस्त
Aviation System Collapsed : चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो उड़ानों में घंटों देरी से भड़का यात्रियों का आक्रोश शुक्रवार को ...और पढ़ें

उड़ानें निरस्त होने से लखनऊ के एयरपोर्ट पर यात्री परेशान, हंगामा
जागरण संवाददाता, लखनऊ : देश में लगातार चार दिन से विमान सेवाएं प्रभावित होने का बड़ा असर हो रहा है। तकनीकी खराबी और मौसम के कारण फ्लाइट के लंबे काफी विलंबित या फिर स्थगित होने से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, अमौसी पर काफी अफरातफरी मची है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को भी लखनऊ से जाने वाले छह विमान भी देरी का शिकार हुए। जिसके कारण लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।
दिल्ली से लखनऊ आने वाला एयर इंडिया का विमान एआई 1717 दिल्ली-लखनऊ शुक्रवार को निरस्त कर दिया गया। इसके कारण ही यह विमान लखनऊ से भी उड़ान नहीं भर सका। वहीं, आबुधाबी से लखनऊ आने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान भी निरस्त हो गया। शारजाह से आने वाला इंडिगो एयरलाइन का विमान भी वहां से आठ घंटे की देरी से रवाना हो सका। जयपुर लखनऊ 6ई 1482 भी एक घंटा प्रभावित हुआ। गुरुवार के हंगामे के बाद शुक्रवार को भी एयरपोर्ट पर अव्यवस्था और देरी का सिलसिला जारी रहने से यात्री बेहद परेशान रहे।
चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को इंडिगो उड़ानों में घंटों देरी से भड़का यात्रियों का आक्रोश शुक्रवार को भी पूरी तरह शांत नहीं हो सका। गुरुवार देर रात से उड़ानें लेट होने और एयरलाइन के स्पष्ट जानकारी न देने के कारण यात्रियों ने काउंटर पर नारेबाजी की थी और कई लोग पूरी रात एयरपोर्ट पर फंसे रहे थे। सोशल मीडिया पर भी कई यात्रियों ने वीडियो साझा कर एयरलाइन की लापरवाही और अव्यवस्था का आरोप लगाया था।

शुक्रवार को स्थिति सामान्य होने के दावों के बावजूद कई विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। सुबह दिल्ली से लखनऊ आने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-1717 को दिल्ली में ही निरस्त कर दिया गया, जिसके कारण इसकी लखनऊ से वापसी उड़ान भी रद्द हो गई। वहीं, आबूधाबी से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट भी शुक्रवार को निरस्त कर दी गई।
शारजाह से आने वाली इंडिगो की उड़ान आठ घंटे देरी से रवाना हुई, जबकि जयपुर-लखनऊ इंडिगो फ्लाइट (6 ई1482) एक घंटे देर से पहुंची। इसके अलावा लखनऊ से उड़ान भरने वाली छह और उड़ानें देरी का शिकार हुईं।लगातार उड़ानों में देरी और निरस्तीकरण से एयरपोर्ट पर यात्रियों की भारी भीड़ जमा हो गई। अनिश्चितता की स्थिति में यात्रियों को एयरलाइन काउंटरों पर सही जानकारी के लिए भटकना पड़ा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।