Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपना दल एस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने आशीष पटेल, छोड़ सकते हैं मंत्री पद; इशारों में जताई थी नाराजगी

    By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
    Updated: Fri, 04 Jul 2025 10:57 AM (IST)

    लखनऊ से खबर है कि आशीष पटेल योगी सरकार में मंत्री पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने सोनेलाल पटेल जयंती पर भाजपा पर निशाना साधा था और गठबंधन धर्म पर सवाल उठाए थे। आशीष पटेल ने अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है और उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी संगठन में भी कई बदलाव किए गए हैं।

    Hero Image
    प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल।- फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, लखनऊ। बागियों द्वारा अलग से अपना माेर्चा बनाने के बाद भाजपा पर हमलावर हुए आशीष पटेल जल्द ही योगी सरकार के प्राविधिक शिक्षा मंत्री का पद छोड़ सकते हैं। उन्होंने बुधवार को सोनेलाल पटेल की जयंती पर आयोजित जन स्वाभिमान दिवस कार्यक्रम में इशारों-इशारों में भाजपा पर निशाना साधा था और गठबंधन धर्म निभाने का सवाल उठाया था। गुरुवार को उन्होंने अपना दल सोनेलाल के कार्यकारी अध्यक्ष पद को छोड़ दिया। उनको अब राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दो दिन पूर्व अपना से दल से पूर्व में अलग हुए नेताओं ने अलग से मोर्चा बनाकर खुद को ही अपना दल बताया था। जन स्वाभिमान दिवस आयोजन में मंत्री आशीष पटेल ने पार्टी का जनाधार बढ़ने के कारण राजनीतिक साजिश किए जाने की बात कही थी। उनके संबाेधन में सरकार और प्रदेश भाजपा से नाराजगी के संकेत मिले थे। इसके बाद अपना दल एस ने संगठन में बदलाव कर दिया है।

    आशीष पटेल के साथ माता बदल तिवारी को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। केके पटेल को राष्ट्रीय महासचिव, राकेश यादव, अल्का पटेल और पप्पू माली को राष्ट्रीय सचिव के साथ ही अमित पटेल और रेखा वर्मा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

    आशीष पटेल अब तक पार्टी के संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में बतौर कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष शामिल होते रहे हैं। यह वैकल्पिक पद है, इस कारण यह संगठनात्मक कोरम में आड़े आता था। नये पदनाम के साथ आशीष पटेल संगठनात्मक कार्यों में और अधिक सक्रिय होंगे। माना जा रहा है कि उनका जोर अब संगठन को मजबूत करने और पार्टी के विस्तार पर रहेगा। इसके साथ ही गठबंधन में अपने महत्व का संदेश देने के लिए वह मंत्री पद भी छोड़ सकते हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner