Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपना दल एस की अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पति कोरोना पाजिटिव, ट्वीट करके दी जानकारी

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Thu, 06 Jan 2022 06:51 PM (IST)

    Corona Virus in UP नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल प्रदेश के मिर्जापुर से लोकसभा की सदस्य हैं। अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनके पति फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

    Hero Image
    अनुप्रिया पटेल के साथ उनके पति आशीष पटेल

    लखनऊ, जेएनएन। अपना दल सोनेलाल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के पत‍ि कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। नरेन्द्र मोदी सरकार में राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल प्रदेश के मिर्जापुर से लोकसभा की सदस्य हैं। अनुप्रिया पटेल के पति आशीष पटेल की र‍िपोर्ट पाज‍िट‍िव आई है। केन्द्रीय मंत्री के साथ उनके पति फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने गुरुवार को जौनपुर के मडिय़ाहूं विधानसभा में पार्टी की जनसभा भी की थी। मडिय़ाहूं में रैली के बाद रिपोर्ट मिलने पर अनुप्रिया पटेल ने आज ही अपना दल एस की सभी रैलियों को निरस्त करने का एलान किया था। पति उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य आशीष सिंह पटेल की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद अनुप्र‍िया ने जांच के ल‍िए नमूना द‍िया है। 

    एसडीएम अर्चना ओझा ने कहा कि यदि कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी होती तो जनसभा की अनुमति नहीं दी जाती। बताया जा रहा है कि दोनों को शंका थी कि उनको संक्रमण हो सकता है। इसलिए, उन्होंने अपना सैंपल जांच के लिए दिया था। हालांकि, सैंपल देने के बाद आइसोलेट होने के बावजूद भी वह रैली करने के लिए पहुंच गईं। अनुप्रिया पटेल के पति आशीष कोरोना पॉजिटिव हैं इसकी पुष्टि हो चुकी है, उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

    प्रदेश में गुरुवार को कुल एक लाख 96502 सैंपल की जांच रिपोर्ट आने पर खलबली मची है। एक दिन में 3121 नए संक्रमित आने के साथ ही प्रदेश के गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद तथा लखनऊ में एक्टिव केस एक हजार के ऊपर हो गए हैं। इसके बाद भी कोविड के नए संक्रमितों का हास्पिटलाइजेशन नहीं के बराबर है।